नई दिल्ली,1नवम्बर2019/ दिल्ली में प्रदूषण से हालात बेकाबू है. कई इलाको में हवा जहरीली हो गई है. एक्यूआई 500 से 700 के बीच पहुंच गया है, जिस कारण सांस लेना दूभर हो गया. इस बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में पराली के बढ़ते धुएं के चलते प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवम्बर तक बंद रहेंगे.’
इसके साथ ही प्रदूषण की वजह से ईपीसीए ने दिल्ली एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी की घोषित की है. निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. ईपीसीए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी है. निर्माणकार्य पर रोक 5 नवम्बर तक जारी रहेगी ईपीसीए के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण सीवियर प्लस कटेगरी में पहुंच गया है. ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल ने इस संबंध में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को एक खत लिखा है.
मनोज तिवारी ने की थी स्कूलों में छुट्टी की मांग
स्कूलों में छुट्टी के ऐलान से पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘ अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली का पॉल्यूशन लेवल इमरजेंसी स्टेज पर है. मासूम बच्चों के जीवन से मत खेलिये. अंतिम साल में फोटो खिंचवाने के लिए मास्क बांटने का नाटक बंद कीजिए. हमने भी MCD के स्कूलों में छुट्टी के लिए आग्रह किया है और आप भी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टी का आदेश दीजिए.’.
बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘आज दिल्ली में मेरी आंखें जल रही है और आपकी ? मुझे दिल्ली वासियों की बहुत चिंता हो रही है. कृपया अपना, अपने बच्चों का, माता पिता का ध्यान रखें.’
केजरीवाल ने हरियाणा-पंजाब सरकार पर साधा निशाना
बढ़ते प्रदूषण के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब-हरियाणा की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि दोनों सरकारें अपने किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हवा जहरीली
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है. कई इलाकों में हवा में पीएम 2.5 का स्तर 500 को पार कर गया. आनंद विहार में हवा में पीएम 2.5 का स्तर 478 दर्ज हुआ, अलीपुर में पीएम 2.5 का स्तर 473 पहुंचा. दिल्ली से सटे नोएडा में हवा में जहरीले कण का स्तर बेहद खतरनाक हो गया है. नोएडा सेक्टर 62 में हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 555 दर्ज की गई.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
