मुंबई,28नवम्बर2019/। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) ने बुधवार को नई ऊंचाई को छुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी का कुल बाजार मूल्य 10 ट्रिलियन रुपए यानि 10 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। इस मुकाम को हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्री देश की पहली कंपनी बन गई है। देश में आजतक कोई भी कंपनी इस स्तर तक नहीं गई है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी का बाजार मूल्य नई ऊंचाई तक पहुंचा है, गुरुवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर भी नई ऊंचाई पर था।
बॉम्बे शेयर बाजार पर रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर ने गुरुवार सुबह 1581.25 रुपए की ऊंचाई को छुआ जो शेयर का अबतक का सबसे ज्यादा भाव है, शेयर का भाव बढ़ने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। पिछले महीने ही रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था और अब एक महीने में ही 9 लाख करोड़ रुपए से 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
बाजार मूल्य के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है जिसका बाजार मूल्य 10 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस है जिसका बाजार मूल्य 7.85 लाख करोड़ रुपए के करीब है, तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक है जिसका बाजार मूल्य लगभग 7 लाख करोड़ रुपए के करीब है, चौथे नंबर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर है जिसका बाजार मूल्य लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपए है और पांचवें नंबर पर हाउसिंग डेवेल्पमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन है जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 लाख करोड़ रुपए के करीब है।
(साभार-इंडिया टीवी)
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ