Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
रतलाम

रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ

EditorBy EditorMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 5मई (खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपना पूरा दम झोकते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को शहर कांग्रेस ने जहां कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, वहीं भाजपा में भी तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन आयोजित किया गया।

भाजपा के मंडल सम्मेलन में मंत्री काश्यप ने की कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की घोषणा

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है।

रतलाम शहर के तीन मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शहर में जिस बूथ पर 75 प्रतिशत मतदान होगा वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल और डॉक्टर अंबेडकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने 56 हजार से जीत का लक्ष्य रखा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण कर 60 हजार से अधिक मतों की जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। लोकसभा चुनाव में जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अब एक लाख का लक्ष्य दिया है, जिसे बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान कराया तो एक लाख का संकल्प आसानी से पूरा हो जाएगा। मतदान सिर्फ कार्यकर्ता ही करवा सकता है। कार्यकर्ता अगले एक सप्ताह तक परिवार संपर्क करें और 13 मई को अधिक से अधिक मतदान सुबह के समय कराए। 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण, राष्ट्र कल्याण, विकास की धारणा लेकर पार्टी के लिए काम करता है। गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए यदि हम संकल्प लेते हैं तो भगवान का भी आशीर्वाद मिलता है। आज भाजपा कार्यकर्ता न रुकने को और न थकने को तैयार है। जीत हासिल करना उद्देश्य नहीं है, जन-जन को जगाकर लोकतंत्र का इतिहास रचने के लिए निरंतर पसीना बहाना है। गर्मी बहुत है, ऐसे में सुबह के समय हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए स्वयं के साथ अपने आसपास के 11 घरों को जगाना है और मतदान कराना है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारत को महाशक्तिशाली और विश्व गुरु बनाने के लिए 400 पार जरूरी है। यह दुनिया में एक इतिहास बनेगा। हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर ध्यान देना होगा। पहले स्वयं मतदान करें और परिवार के सदस्य का मतदान कराएं, उसके बाद अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।

सम्मेलन में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने माना।

रतलाम शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

रतलाम। अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।

यह बात डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

श्री भूरिया ने कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित है।वह जो भी कुछ कहती है उसका उल्टा ही रहता है। लाडली बहनों के बारे में बताते हुए कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आएं। कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।

सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यासमीन शेरानी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी ने  संबोधित किया।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता  जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावदिया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया व आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Next Article रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम सेंट्रल के नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.