रतलाम,18 दिसम्बर2019/भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के तत्वाधान में रतलाम में सर्द रात के बीच सभी संघ सदस्यों के समूह द्वारा गर्म कपड़े शॉल मफलर एवं गर्म कंबल आदि का वितरण किया गया ।
अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सोनी ने बताया कि अधिकारी सदस्यों से सहयोग प्राप्त करके बेहतर क्वालिटी के कंबल जो कि हम घर में उपयोग करते हैं मार्केट में से खरीदे गए एवं देर रात 9:00 बजे से लेकर अर्ध रात्रि 12:30 बजे तक शहर के विभिन्न इलाको जैसे कि महू रोड बस स्टैंड, ऑफिसर कॉलोनी, कालिका माता मंदिर, नगर निगमएरिया ,सैलाना बस स्टैंड ,रेलवे बस स्टैंड ,राम मंदिर एरिया होते हुए शासकीय चिकित्सालय रतलाम आदि जगह वितरण किया गया । इस अवसर पर संघ के क्षेत्रीय सचिव श्री सोनी ने बताया कि आज भी कई ऐसे लोग हैं जिनके पास पहनने को अच्छे गर्म कपड़े एवं ओढ़ने का चादर, रजाई तक नहीं है एवं जब सर्द रात में हम सभी अपने घरों में दुबक कर सोए रहते हैं तो कई लोग सड़क किनारे किसी तरह अपनी रात गुजर-बसर कर रहे होते हैं । अधिकारी संघ ने आमजन से अपील की है कि जहां भी आपको ऐसे कोई जरूरतमंद दिखें तो उनकी मदद अवश्य करें क्योंकि मानवता से बढ़कर बड़ा कोई और धर्म नहीं है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सोनी, क्षेत्रीय प्रबंधक हर्षिल शिरपुरकर, दिलीप चावरेकर, अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजेश तिवारी, अविनाश यादव, पीयूष विजयवर्गीय , अनीता अधिकारी, पंकज गुप्ता, राजेश डारिया , भूपेंद्र चेचानी , श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, विजयदीप आहूजा, दिलीप धाकड़, नंदकिशोर निवरिया, विनोद डोडियार, रवि देपन, मनीष, अर्पित शर्मा, प्रतिभा शर्मा आदि सभी उपस्थित रहै । वितरण कार्य रात्रि 12.30 पर समाप्त किया गया । संघ द्वारा जानकारी दी गई कि वितरण का द्वितीय भाग शीघ्र ही शुरू किया जाएगा और बचे हुए इलाकों को भी कवर किया जाएगा ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.