खरगोन,24फरवरी2020/ खरगोन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह प्रदेश के इंदौर, उज्जैन ,जबलपुर सहित मुंबई राजस्थान और उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में वारदातें कर चुका है ।गिरोह बैंक, बाजारों सहित शादी ब्याह के स्थलों से भी बैग काट कर रुपए ले जाने की वारदातों को अंजाम दे देता था।
खरगोन एसपी सुनील कुमार पांडे ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।जिला खरगोन में बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान के आसपास से हो रही बैग चुराने व थैली काट कर चोरी की वारदातों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के मार्ग दर्शन में एवं अनु.अधि.पुलिस खरगोन ग्लैडविन एडवर्ड कार व अनु.अधि.पुलिस भीकनगांव राजाराम अवास्या के निर्देशन में और थाना प्रभारी भगवानपुरा वरूण तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा पतारसी करते मुखबीर सूचना पर वारदात करने की नियत से दो मोटर सायलक पर घुम रहे चार व्यक्ति सचिन पिता भगवानसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ सीताराम पिता तिवारीलाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ , निखील पिता राजु उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़,गोविन्द पिता रामसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ को ग्राम पिपलझोपा मे पकडा गया । चारों से टीम के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपियों ने 35 के लगभग स्थानों से पैसे से भरे बैग चोरी की वारदात करना स्वीकार किया ।
कई प्रदेशों में कर चुके हैं वारदातें
खरगोन पुलिस के अनुसार गिरोह प्रदेश के कई शहरों के साथ ही मुंबई ,दिल्ली ,राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी वारदातें कर चुका है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रूपये नगदी एवं दो मोटर सायकल जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपीगण के विरूद्ध इन्दौर, खरगोन,उज्जैन,गुना,दिल्ली, लुधियाना, राजस्थान,मुबई मे भी अपराध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय चोर गिरोह ग्राम कड़ीया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ के होकर कुख्यात है जिनका मुल पेशा ही चोरी करना है । चोर गिरोह अलग अलग प्रांत के शहरों मे जाकर वारदातों को अंजाम देते है। मुलत: बैंक , बाजारो व शादी समारोह आदि में बैग उठा कर ले जाने व बैग काट कर पैसे निकालना इनकी सोहरत है।
उपरोक्त कार्यवाही में टीम के एसआई वरूण तिवारी,दिलीप ठाकरे, शक्तिसिंह, मुकेश पटेल,आर.जीवनसिंह,आर.253 दशरथसिंह का सरहानीय योगदान एवं सायबर के आशिष अजनारे का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक खरगोन के द्वारा उक्त कार्यवाही में लगी पुलिस टीम को नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.