रतलाम 31 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान यदि आपके जिलों में पैदल चलते हुए मजदूर आते हैं तो उनके लिए भोजन, रुकने तथा वाहन की व्यवस्था करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से सभी कलेक्टर को दिए। बीसी में मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर और कलेक्टर से उनके जिलों संभाग की जानकारी प्राप्त की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने वीसी में जिला कलेक्टरों से चर्चा कर उनके यहां कोरो नावायरस संक्रमण पीड़ित व्यक्तियों आदि की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि होम क्वॉरेंटाइन वाले व्यक्तियों की सतत मानीटरिंग की जाए, वह संपर्क में रहें। गरीबों, निर्धनों के भोजन की भी सुनियोजित ढंग से व्यवस्था की जाए। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं का भी पूर्ण सहयोग लिया जाए। जिलों में अत्यंत आवश्यक व्यवस्थाएं कलेक्टर अपने विवेक से कर सकते हैं। यदि आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है तो इसका प्रबंधन पूर्ण दक्षता के साथ कलेक्टर करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में बाहर से आने वाले मजदूरों या आश्रय की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए उपलब्ध शासकीय भवनों का पूरा इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने की जाएगी। आपके जिलों के मजदूर जो देश के अन्य स्थानों पर फंसे हुए हैं उनकी मदद की भी पूरी कोशिश की जाए।
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
