रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम) / जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को लेकर बड़े तो दूर अब बच्चे भी प्रशासन को धन्यवाद कर रहे हैं. शहर के कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक बालक ने इन प्रयासों को लेकर एक सुंदर चित्र बनाते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को अपनी तरह से धन्यवाद दिया है.
यह चित्र खबरबाबा डॉट कॉम के पाठक श्री रणजीत सिंह राठौड़ ने हमें उपलब्ध कराया है. जिसे हम प्रकाशित कर रहे हैं.
यह सुंदर चित्र बनाने वाले बालक का नाम अनंत वशिष्ठ है.कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा कोरोना वायरस से रतलाम को सुरक्षित रखने को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयास पर बालक अनंत वशिष्ठ कक्षा 8वीं ने चित्र के माध्यम से कलेक्टर मेडम को उनका चित्र बनाकर धन्यवाद प्रेषित किया है. उल्लेखनीय है कि रतलाम में लाकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है और अभी तक रतलाम जिले में कोरोना वायरस का कोई भी केस नहीं है.
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
