भोपाल,4 अप्रैल 2020/मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जहां छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी, वहीं शहर के लिए राहत की खबर भी आई। भोपाल के पहले दो कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए हैं। शहर की पहली पॉजिटिव मरीज युवती और उनके पत्रकार पिता अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
शुक्रवार को उनकी फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें एम्स से छुट्दी दे दी गई है। अस्पताल से घर पहुंचे युवती के पिता ने कहा कि कोरोना भी महज एक बीमारी है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप खुद पर भरोसा रखें तो हराया जा सकता है।
इलाज के दौरान अस्पताल में अकेली रही युवती का कहना है कि दुनिया में अकेले भी खुश रहा जा सकता है, इन मुश्किल दिनों में यह सीखने को मिला। पत्रकार पिता का कहना है कि उनकी बेटी बहुत बहादुर है, वह अपनी डिग्री पूरी करने लंदन जाएगी। दरअसल 26 वर्षीय युवती लंदन से दिल्ली होते हुए भोपाल पहुंची थीं।
इंदौर में भी पॉजिटिव मरीज ठीक हुए
इंदौर में भी कोरोना के पहले पॉजिटिव 17 मरीजों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इनकी सैंपल की पहली नेगेटिव रिपोर्ट भी आ गई है। दूसरी रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। इसके बाद सोमवार-मंगलवार तक इन्हें कोरोना मुक्त घोषित किया जा सकता है। वहीं 13 अन्य मरीज भी ठीक हो गए हैं और इनके पहले निगेटिव रिपोर्ट की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं।
(साभार-अमर उजाला)
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.