रतलाम 30 मार्च (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में युवा संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं एवं मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा । अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी 6 अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों मे युवा चौपाल रखी जायेगी। अभियान की तैयारीयों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में युवा संपर्क अभियान के निमित्त विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। बैठक को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 31 मार्च को सभी मंडलों मे युवा मोर्चा की बैठके होगी। अभियान के तहत् बाइक रैली के रूप में युवा संपर्क यात्रा निकाली जायेगी। जून-जुलाई संभागीय युवा सम्मेलन होगे और अगस्त मे प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प महाकुंभ प्रस्तावित है।