रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस नेता फैय्याज मंसूरी ने रविवार को अपने निवास पर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कांग्रेस द्वारा हाल ही में शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह,बसंत पंड्या, गणेश यादव, सोहेल काजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,रतलाम शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी एवं रतलाम युवक कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष नदीम मिर्जा का स्वागत किया गया।