Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जनप्रतिनिधियों की बैठक में कलेक्टर का दावा- जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश,सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे
रतलाम

रतलाम: जनप्रतिनिधियों की बैठक में कलेक्टर का दावा- जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश,सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे

EditorBy EditorMay 23, 2023No Comments7 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जनप्रतिनिधियों की बैठक में कलेक्टर का दावा- जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश,सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 23 मई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जिले में भ्रष्टाचार पर कड़ा अंकुश रखा जा रहा है।सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे हैं।

यह बात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आज दोपहर में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहीं।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार पर कड़ा अंकुश रखा जा रहा है। इस दिशा में लोक सेवा गारंटी, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, सिटीजन चार्टर, आरटीआई जैसे सभी विजिलेंस कारगर रूप से कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी शासकीय कार्यालय में यदि दलाल घूमते पाए गए तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से अटेंड करें।

 

बैठक में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, सांसद प्रतिनिधि नंदन जैन, राजेंद्र पाटीदार, शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विकास कार्यों की दी जानकारी

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जनप्रतिनिधियों के समक्ष जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी ने बताया कि जिले में 2 लाख 46 हजार 253 बहनों के पंजीयन हुए हैं। बहनों के बैंक खाते आधार से लिंक किए गए हैं, डीबीटी इनेबल किए गए हैं। डीबीटी इनेबल कार्य में जिला प्रदेश के प्रथम 10 जिलों में सम्मिलित है। आगामी 10 जून को बहनों के खाते में योजना की राशि आएगी। आधार लिंक एवं डीवीडी इनेबल से शेष रहे बैंक खाते आगामी 3 से 4 दिनों में आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबल कर दिए जाएंगे।

जिले के आलोट में सर्वाधिक 581 आपत्तियां प्राप्त हुई है जांच दल बना दिए गए हैं। जब घर-घर जाकर आपत्तियों का निराकरण कर रहे हैं। जिले में कुल 1880 आपत्तियां प्राप्त हुई है जिनका निराकरण बुधवार शाम तक कर लेने के निर्देश कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की जानकारी में बताया कि 15 विभागों की 68 सेवाएं अभियान में दी जा रही हैं। 1 लाख 71 हजार 273 आवेदन प्राप्त हुए हैं इनमें से 97 प्रतिशत का निराकरण कर दिया गया है। अभियान के क्रियान्वयन में जिला प्रदेश में अग्रणी है जो जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समन्वय का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी में कलेक्टर ने बताया कि शिकायत निवारण में जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। राजस्व केस मैनेजमेंट सिस्टम में भी जिला प्रदेश में अव्वल है। मात्र अप्रैल तथा मई माह में 8000 प्रकरणों का निराकरण जिले में किया गया है।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे तथा दिलीप मकवाना ने कहा कि वर्षा के पूर्व निर्माण विभाग अपने कार्यों को पूर्ण कर लेवे, डा. पांडे ने मोरम खनिज संबंधी विवादों का निराकरण युक्तियुक्त ढंग से करने के लिए कहा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा आरईएस के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक निर्देश दिए गए। अमृत सरोवरों की जानकारी में बताया गया कि जिले में 80 तालाब पूर्ण कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देशित किया कि आगामी 15 जून के पूर्व निर्माणाधीन तालाब पूर्ण कर लिए जाएं। विधायक डॉक्टर पांडे ने जिले में तालाबों, चेक डैम, स्टॉपडेम तथा अन्य जल संरचनाओं के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया ताकि उनमें रिसाव के अंदेशे का पता लगाकर पूर्व से ही मरम्मत कर ली जाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अमृत सरोवरों तथा पुष्कर धरोहरो का भ्रमण जनप्रतिनिधियों के साथ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विधायक डॉ. पांडे ने कहा कि शासन की योजनाओं तथा प्रयासों से जिले में सिंचाई के रकबे में कितनी वृद्धि हुई है उसकी जानकारी लाई जाएं।

विधायक डॉ. पांडे ने पटवारी तथा सचिवों के अपने मुख्यालयों पर रहने तथा उनकी कार्यप्रणाली में सुधार की बात कही। विधायक श्री दिलीप मकवाना ने ग्राम कांडरवासा में भूमि के पट्टे आवंटन में राशि मांगे जाने की शिकायत प्राप्त होने की बात कहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बिरमावल के सीएम राइज स्कूल में स्थानीय बच्चों के एडमिशन नहीं होने की समस्या बताते हुए निराकरण हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाते हुए समस्या का निराकरण जिला शिक्षा अधिकारी करें। कलेक्टर ने कहा कि दो शिफ्ट में भी पढ़ाई कराई जा सकती है।

विधायक डॉ. पांडे ने जावरा सीतामऊ रोड पर पुलिया की अपूर्णता की बात करते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सेतु निर्माण विभाग को दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री निनामा ने ग्राम बरड़ा नारायणगढ़ में पेयजल टंकी की समस्या की बात कही। सरवन में इंजीनियर द्वारा ठेकेदार का काम भी करने की बात कही। राजेंद्र पाटीदार ने बीज की समस्या के संबंध में कृषि विभाग का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक डॉ. पांडे ने ग्राम पिंडवासा, धामेंड़ी, सुखेड़ा, रणायरा, पिपलिया जोधा आदि ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की अपूर्णता की ओर ध्यान दिलाते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए जो नहीं की जा रही है। जिन स्थानों पर पाइप लाइन विस्तार किए जाना है और प्रस्ताव भेजे गए हैं उनकी मानिटरिंग भी विभाग नहीं कर रहा है। इस संबंध में विधायक दिलीप मकवाना ने भी ग्राम सेमलिया में कार्य अपूर्णता की बात कही। श्री मकवाना ने ग्राम मलवासा तथा जड़वासा में जल निगम की योजना के तहत किए गए कार्य पर चर्चा करते हुए उक्त ग्रामों में पानी नहीं पहुंचने की बात कही। श्री मकवाना ने क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय पर चर्चा करते हुए इस पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इसी प्रकार तहसील ताल में पट्टे की समस्या की बात आई पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल में सैलाना के अस्पताल भवन परिसर में स्वीकृत निर्माण कार्य चालू नहीं होने की बात कही। ताल में पुराने अस्पताल में अतिक्रमण की बात भी सामने आई।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यानाकर्षित किए गए मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। शंभूलाल चंद्रवंशी ने ग्राम भूतेडा में विद्युत डीपी खराब होने तथा विद्युत खंभे टूटने की जानकारी दी। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले भर में सर्वेक्षण करते हुए जो भी विद्युत खंभे आड़े हो गए हो या झुक गए हो या तार लटकते हो उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए, सुधार किए जाएं।

विधायक श्री मकवाना ने ग्राम ढीकवा तथा रेन मऊ में विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी दी। नन्दन जैन ने आलोट क्षैत्र में समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। यातायात समस्या पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में दुकानों पर सामान निर्धारित सीमा रेखा से बाहर नहीं रखा जाए। अपने स्तर पर यातायात समस्या का निदान सतत करते रहे। आलोट की तहसीलदार के पास नगर पालिका अधिकारी का चार्ज होने के बावजूद उनके द्वारा नगरपालिका कार्यालय में नहीं आने की जानकारी आलोट जनप्रतिनिधि द्वारा दी गई, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन एक घंटा नगर पालिका कार्यालय में कार्य करेंगी।

राजेंद्र पाटीदार ने बाजना बस स्टैंड रतलाम में काफी समय से कार्य अधूरा होने की बात कही।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा कई नवीन सड़कों के निर्माण के सुझाव दिए गए जिनके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कालोनाइजरों पर बरसे जावरा विधायक डॉ पांडेय, कालोनाइजर से जनप्रतिनिधि बने नेताओ पर‌ साधा निशाना
Next Article रतलाम: भीषण गर्मी में तपती सड़क पर धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य, बैठक का किया बहिष्कार, लगाया मनमर्जी का आरोप
Editor

Related Posts

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.