Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहा-व्यवस्था को सुधारें, मिल रही है काफी शिकायतें
रतलाम

रतलाम: टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहा-व्यवस्था को सुधारें, मिल रही है काफी शिकायतें

EditorBy EditorJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहा-व्यवस्था को सुधारें, मिल रही है काफी शिकायतें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 31 जुलाई(खबरबाबा.काम)।  चालू मानसून सत्र में जिले में भी वर्षा का दौर जारी है। इस मौसम में जिले के नदी, नालों पर पानी उफान पर है, इस स्थिति में सभी एसडीएम नजर रखें कि किसी भी जल स्त्रोत पर कोई दुर्घटना नहीं हो। जिले के पिकनिक स्पॉट्स पर भी कड़ी नजर रखी जाए।

यह निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए।जिला होमगार्ड कमांडेंट सुश्री रोशनी बिलवाल ने बताया कि जिले के सभी पिकनिक स्पॉट्स पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं, उनको ताकीद की गई है कि वे जल स्त्रोतों पर आने वाले नागरिकों पर नजर रखते हुए उनको जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोके। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को पुल, पुलिया के ऊपर भी पानी बहने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही एवं सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी किए गए आदेश के अनुसार सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में सजग रहें। कलेक्टर ने मतदाता सूची के शत-प्रतिशत शुद्धिकरण पर जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर ने शासकीय विभागों को निर्देश दिए कि उनकी टेंडर प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट हो, शासकीय राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर शासन-प्रशासन कार्यवाही के लिए सजग है। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के लिए मंगलवार शाम बैठक आयोजित की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निर्देशित किया कि मिलावट के विरुद्ध करवाई सतत जारी रखी जाए, मावे में मिलावट पर फोकस करते हुए गहन पड़ताल करें। देखें कि जितना मावा आ रहा है उतना दुग्ध उत्पादन भी हो रहा है अथवा नहीं। जो मावा उत्पादक व्यक्ति है उसके घर में कितनी गाय, भैंसे हैं। यदि वह अन्य व्यक्तियों से दूध क्रय कर मावा बना रहा है तो उन व्यक्तियों के यहां पर भी उपलब्ध पशुओं की जानकारी ली जाए। समस्त जानकारी एकत्र करके संभावित मावा उत्पादन की रिपोर्ट बनाई जाए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों में जनसुनवाई की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि वह प्रत्येक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में पांच विभागों की जनसुनवाई निराकरण कार्रवाई देखेंगे। वरिष्ठ पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू की आज जनसुनवाई लंबित पाई गई जिसे कलेक्टर ने आगामी एक हफ्ते में निराकरण के लिए निर्देशित किया। मेडिकल कॉलेज के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिकायतें नहीं आना चाहिए। अभी देखने में आ रहा है कि मेडिकल कॉलेज के संबंध में कई सारी शिकायतें सामने आ रही है, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें।

रतलाम मुख्यालय पर अजा-जजा, पिछड़ा वर्ग की हॉस्टल रहवासी, कॉलेज अध्ययनरत छात्राओं के लिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी बनाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए जिससे कि छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिल सके। इसके लिए स्थान चयन कर काम शुरू किया जाएगा। कृषि उपज मंडी की समीक्षा में कलेक्टर ने एसडीएम शहर को निर्देशित किया कि मंडी प्रशासक होने के नाते वे अपनी भूमिका को प्रभावी बनाएं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सिर्फ 4 माह जिले में पदस्थ रहे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नए एसपी राहुल लोधा भी है इंजीनियर, जानिए कब कर सकते हैं ज्वाइन
Next Article रतलाम: सूरजपोर की जमीन को लेकर श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन ने कलेक्टर को सौंपा पत्र, विद्यालय की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए रोकने की मांग
Editor

Related Posts

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.