Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सिर्फ 4 माह जिले में पदस्थ रहे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नए एसपी राहुल लोधा भी है इंजीनियर, जानिए कब कर सकते हैं ज्वाइन
रतलाम

रतलाम: सिर्फ 4 माह जिले में पदस्थ रहे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नए एसपी राहुल लोधा भी है इंजीनियर, जानिए कब कर सकते हैं ज्वाइन

EditorBy EditorJuly 31, 2023Updated:July 31, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सिर्फ 4 माह जिले में पदस्थ रहे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नए एसपी राहुल लोधा भी है इंजीनियर, जानिए कब कर सकते हैं ज्वाइन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

News By- SOURABH KOTHARI

रतलाम,31जुलाई(खबरबाबा.काम)। पुलिस मुख्यालय द्वारा आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में रतलाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का तबादला भोपाल कर दिया गया है। जिले के नए एसपी राहुल लोधा होंगे।

वर्तमान एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा अभी तक में सबसे कम सिर्फ चार माह ही जिले में पदस्थ रह पाए। 25 मार्च 2023 को श्री बहुगुणा के रतलाम एसपी के पदस्थापना आदेश जारी हुए थे। 29 मार्च को उन्होंने जिले में पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही श्री बहुगुणा ने जिले में अपराधिक तत्वों और अवैध धंधों के खिलाफ प्रभावी मुहिम चलाई। उनके कार्यकाल में मादक पदार्थों के तस्करों पर भी सख्ती से कार्रवाई की गई। अनसुलझे अपराध और चोरी की वारदातों को सुलझाने में भी श्री बहुगुणा के निर्देशन में उल्लेखनीय कार्रवाई की गई।श्री बहुगुणा ने 4 माह के अल्प कार्यकाल में ही अपनी कार्यप्रणाली से आम जनता में अमिट छाप छोड़ी है।

जानिए जिले के नए एसपी के बारे में

जिले के नए एसपी 2011 बैच के आईपीएस राहुल लोधा होंगे। वर्तमान में आप बुरहानपुर एसपी के रूप में पदस्थ हैं। आईपीएस राहुल लोधा महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता बिजनेसमेन हैं और मां हाउस वाइफ हैं। श्री लोधा ने 10th जलगांव से और 12th और BE पुणे से की थी। 2008 में उन्होंने BE कम्पलीट की और उसके तुरंत बाद उनकी IBM में जॉब लग गई थी। उन्होंने जॉब करते-करते 2009 से सिविल सर्विस का एग्जाम देना शुरू किया और आखिरकार 2011 में सिलेक्ट होकर IPS बने।

ऐसे की तैयारी

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के अनुसार राहुल लोधा जब IPS बनने की चाहत में दिल्ली गए थे। उस समय तक उन्हें सिविल सर्विसेस की तैयारी को लेकर कोई नॉलेज नहीं था। जब वे दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा में रातें बिताई थीं, इसके बाद कई दिन उन्हें धर्मशाला में भी रहना पड़ा था। किसी तरह लोगों से पूछते-पूछते कोचिंग तक पहुंचे तो उन्होंने एडमिशन में लेट होने के कारण एडमिशन से मना कर दिया था, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। वे कोचिंग से बाहर आने वाले स्टूडेंट्स से पढ़ाई के लिए जरूरी बुक्स के बारे में पूछते और उसे नोट करते थे। इस तरह एग्जाम की पढ़ाई करते वे इतना तैयार हो चुके थे कि किसी भी प्रश्न के बारे में सुनकर ही बता देते थे कि वो किस साल के पेपर में आया था।

आईपीएस राहुल लोधा एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के साथ ही कानून व्यवस्था के पालन को लेकर काफी सख्त अधिकारी की छवि रखते हैं। खबरबाबा.काम से हुई चर्चा में श्री लोधा ने बताया कि वह 2 अगस्त तक रतलाम आकर पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल-34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले, रतलाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का भी तबादला, राहुल लोधा होंगे जिले के नए एसपी
Next Article रतलाम: टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहा-व्यवस्था को सुधारें, मिल रही है काफी शिकायतें
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.