Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: दोपहर में जनता ने की गुंडागर्दी की शिकायत, शाम को बाइक पर सवार होकर एसपी राहुल लोढा पहुंच गए क्षेत्र में…. एसपी ने कार्रवाई के लिए बनाई सूची, 35 के‌ लगभग बदमाशों की खुलेगी गुंडा फाइले
रतलाम

रतलाम: दोपहर में जनता ने की गुंडागर्दी की शिकायत, शाम को बाइक पर सवार होकर एसपी राहुल लोढा पहुंच गए क्षेत्र में…. एसपी ने कार्रवाई के लिए बनाई सूची, 35 के‌ लगभग बदमाशों की खुलेगी गुंडा फाइले

EditorBy EditorSeptember 8, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: दोपहर में जनता ने की गुंडागर्दी की शिकायत, शाम को बाइक पर सवार होकर एसपी राहुल लोढा पहुंच गए क्षेत्र में…. एसपी ने कार्रवाई के लिए बनाई सूची, 35 के‌ लगभग बदमाशों की खुलेगी गुंडा फाइले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,8सितम्बर(खबरबाबा.काम)। गुरुवार रात को आम जनता और पुलिस अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब बारिश में रेनकोट पहने पुलिस कप्तान राहुल लोढ़ा बाइक पर सवार होकर कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकल गए। एसपी के तेवर देखकर पुलिस अमला भी अलर्ट हो गया। एसपी ने दीनदयाल नगर क्षेत्र में कई पाइंट देखें और आम जनता से चर्चा कर पुलिस को बदमाशों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

दरअसल गुरुवार दोपहर को दीनदयाल नगर क्षेत्र के नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने एसपी राहुल लोढा से मिलकर दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में बढ़ती हफ्ता वसूली और गुंडागर्दी की शिकायत की थी। जनता ने क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने के साथ ही 100 डायल का नोडल प्वाइंट लगाने की भी मांग की थी। आम जनता ने बताया कि बदमाशों द्वारा महिला, बच्चे, व्यापारी सभी में भय उत्पन्न किया जा रहा हैं। 2 दिन पूर्व पानी पताशा व्यापारी के साथ भी बदमाशों ने हफ्ता वसूली के लिए मारपीट की और बदमाशों को थाने ले जाने के कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया।

एसपी ने बाइक पर किया क्षेत्र का भ्रमण

आम जनता से मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी राहुल लोढा गुरुवार रात को बारिश में ही बाइक पर सवार होकर निकल गए। उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया एवं क्षेत्र के जवानों को साथ लेकर दीनदयाल नगर, ईश्वर नगर, राम रहीम नगर, धीरज शाह नगर, सगोद रोड आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस पॉइंट भी देखें। एसपी श्री लोढा ने मौजूद जनता से भी चर्चा कर कानून व्यवस्था की स्थिति जानी। क्षेत्र की जनता ने जब एसपी से बदमाशों द्वारा खुले में कुछ स्थान पर शराब पीने की शिकायत की, तो एसपी उन स्थानों पर भी चेकिंग के लिए पहुंचे।

35 बदमाशों की गुंडा फाइलें खुलेगी

क्षेत्र के निरीक्षण के बाद एसपी राहुल लोढा ने पुलिस से ऐसे बदमाशों की सूची बनवाई जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही है और जिनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हुए हैं। एसपी ने ऐसे 35 के लगभग बदमाशों की नई गुंडा फाइले खोलने के निर्देश क्षेत्रीय पुलिस को दिए हैं। एसपी ने बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। एसपी ने थाना प्रभारी को गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाने, क्षेत्र में लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग करने, शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने एवं जुआ सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इनका कहना है

कल दीनदयाल नगर क्षेत्र की आम जनता ने मिलकर कुछ समस्याएं बताई थी, इसके बाद रात में मैंने क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के बदमाशों की सूची भी बनवाई गई है। 35 के लगभग बदमाशों की गुंडा फाइल खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। असामाजिक तत्वो और गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई के साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

-राहुल लोढा , एसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कुछ देर बाद जिले में प्रवेश करेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे शामिल
Next Article रतलाम में बरस रहा सावन जैसा रिमझिम पानी, भादो जैसी बारिश का इंतजार,सुबह तक हुआ एक इंच
Editor

Related Posts

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.