Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में डबल मर्डर, हत्या को एक्सीडेंट बताने का प्रयास, जांच के बाद पुलिस ने 21 लोगों को बनाया आरोपी,7 लोग गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर जिले के कई ग्रुप
रतलाम

रतलाम: गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में डबल मर्डर, हत्या को एक्सीडेंट बताने का प्रयास, जांच के बाद पुलिस ने 21 लोगों को बनाया आरोपी,7 लोग गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर जिले के कई ग्रुप

EditorBy EditorMarch 26, 2024Updated:March 26, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में डबल मर्डर, हत्या को एक्सीडेंट बताने का प्रयास, जांच के बाद पुलिस ने 21 लोगों को बनाया आरोपी,7 लोग गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर जिले के कई ग्रुप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत चार दिन पूर्व दो युवकों की लाश मिलने के मामले में पुलिस आज बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक रूप से दुर्घटना दिखने वाला यह मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला। इस डबल मर्डर में पुलिस ने कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी अलग-अलग ग्रुप से जुड़े हुए थे और इनमें आपसी रंजीश चल रही थी। रंजीश और वर्चस्व की लड़ाई में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

एसएसपी राहुल लोढा ने मंगलवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।

यह है मामला

21 मार्च की रात को नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत महू नीमच फोरलेन पर गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को दो युवकों के शव डिवाइडर के पास मिले थे। मृतक की पहचान केशव पिता विष्णु लाल गुर्जर 29 साल निवासी सेमलिया और गजेंद्र पिता पूनम चंद डोडिया 29 साल निवासी अमलेटा के रूप में हुई थी। घटनास्थल पर मृतकों की बाइक भी बरामद की गई थी। प्रारंभिक रूप से मामला दुर्घटना का लग रहा था।

हत्या का निकला मामला

पुलिस ने दोनों शव का पीएम करा कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। इस मामले में परिजनों ने मृतकों के साथ किसी घटना होने की आशंका जताई थी। एसएसपी राहुल लोढा ने मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर जांच के निर्देश दिए। एसएसपी श्री लोढा ने बताया कि घटना से जुड़े परिस्थिति जन्य भौतिक साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के सामने आया कि वर्चस्व की लड़ाई में योजनाबद्ध तरीके से साजिश रच कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

21 लोग आरोपी,7 गिरफ्तार

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि डबल मर्डर के इस मामले में कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-

01.सूर्यपालसिंह पिता मदनसिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम बडोदिया थाना स्टेशन रोड रतलाम ( कुल अपराध -12 )

02.राहुल पिता शंकरलाल जाट उम्र 30 साल निवासी ग्राम रामगढ थाना सैलाना हा.मु.कस्तुरबा नगर रतलाम ( कुल अपराध -06 )

03.बबलु पिता अमृतलाल गुर्जर उम्र 31 साल निवासी ग्राम बिबडोद थाना दिनदयाल नगर रतलाम ( कुल अपराध -02 )

04.शैलेन्द्र उर्फ शेलु पिता रमेश डिंडोर उम्र 28 साल निवासी पिपली चौक नामली ( कुल अपराध -05 )

05.अंकित पिता मुकेश कुमावत उम्र 28 साल निवासी खेडापति हनुमान मंदिर रोड नामली ( कुल अपराध-01)

06.योगेश पिता भवरलाल राठौर जाति तेली उम्र 23 साल निवासी होली चौक नामली( कुल अपराध-01)

07.अभिषेक पिता रणछोड जाट उम्र 20 साल निवासी ग्राम धमोत्तर थाना नामली ( कुल अपराध-01)

इन आरोपियों की तलाश

01.कान्हा जाट निवासी नेगडदा,
02. दीपक जाट निवासी नेगडदा,
03.प्रदीप जोशी निवासी नेगडदा,
04.समरथ चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा,
05. रोहित कुमावत निवासी नामली,
06. दीपक गेहलोत निवासी नामली,
07.विजय मेट निवासी नामली,
08.सौरभ गेहलोत निवासी नामली,
09.सौरभ रोगें मराठा निवासी मिडटाऊन कालोनी रतलाम,
10.राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला,
11.दीपक गुर्जर निवासी बिबडोद थाना डीडीनगर रतलाम ,
12. चरणसिंह जाट निवासी नेगड़दा,
13. 13. ध्रुव जाट निवासी नामली,
14. भगवानसिंह निवासी ग्राम बडोदिया थाना नामली

आपसी रंजीश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या

एसएसपी राहुल लोढा ने बताया कि आपसी रंजीश और वर्चस्व की लड़ाई में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसएसपी श्री लोढा के अनुसार आरोपी विश्वास ग्रुप से जुड़े हुए थे, वहीं मृतक केसरिया ग्रुप से जुड़े हुए थे। इनके मध्य वर्चस्व की लड़ाई तो थी ही लेकिन कुछ समय पहले जेल में मारपीट का मामला भी हुआ था, इसके बाद से रंजिश चली आ रही थी।

एसएसपी राहुल लोढा ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक केशव और गजेंद्र इनके दोस्त के यहां जन्मदिन की पार्टी में गए थे। आरोपियों ने इस दिन पूरी योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पार्टी कर जब दोनों घर लौट रहे थे तभी तीन से चार वाहनों में भरकर आरोपी नेगड़दा के रास्ते पर पहुंचे और वहां टक्कर मारकर इनकी बाइक को गिरा दिया। बाद में हॉकी स्टिक, फावड़े और गेती के हत्थों से दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई और प्राण घातक चोट पहुंचाकर उनकी हत्या कर दी गई। बाद में दोनों शव और मृतकों की बाइक को चार पहिया वाहन से फोर लेन पर लाया गया और वहां फेंक दिया गया, ताकि दुर्घटना में मौत का मामला लगे। आरोपियों ने मृतकों के मोबाइल भी तोड़कर वहीं फेंक दिए थे, और जिसे भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस की निगाह में कई ग्रुप और उनके सदस्य

एसएसपी राहुल लोढा ने बताया कि इस मामले में ग्रुपों के मध्य वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। पुलिस के सामने कुछ अन्य ग्रुपों के भी नाम आए हैं जिसे जुड़े कई लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे सभी ग्रुप और उनके करीब तीन दर्जन सदस्यों को पुलिस ने चिन्हित किया है। आने वाले दिनों में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनका रहा सराहनीय योगदान

एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी ग्रामीण अभिलाष कुमार भलावी, जितेन्द्रसिंह सिसोदिया उप पुलिस अधीक्षक धार ,निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि.सचिन डावर, उनि.अनुराग यादव, उनि.रविन्द्र कुमार मालवीय, उनि.के.के.सिंह पटेल, सउनि.संतोष अग्रिहोत्री, महेश कुमार चौधरी, सरदारसिंह परमार, प्रआर शैलेष ठकराल, गोपाल खराडी, राहुल जाट, महेन्द्रसिंह राठौर, दीपक बौरासी, आर मनोहर नागदा, कुलदीप व्यास, शिवराम मोर्य, शांतिलाल राठौर, राघवेन्द्र जाट, अविनाश यादव, मनोज मुजाल्दे , बहादुरसिंह, मदन भर्रावत, गोपाल मदारिया, आर कुनाल रावत, आर.चालक मयंक जाटव, सउनि.शिवनाम देव, प्रआर योगेन्द्रसिंह जादौन, जितेन्द्र जायसवाल, विजय पंजाबी
प्रआर हिम्मतसिंह,आर  विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास
उनि.राजा तिवारी सउनि देवेंद्र ठाकुर, प्र.आर शांतिलाल डिंडोर, आर.पारस चावला, आर. विनोद सूर्यवंशी, आर. लाखन धाबाई, आर. देवेंद्र डोडिया की भूमिकारही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम चैंपियन लीग आरसीएल 2024-ब्रदर यूनाइटेड ओर हाट रोड सुपर किंग्स टीम ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर
Next Article रतलाम: फाइनेंस की किश्त नहीं चुका पाने पर युवक ने स्वयं पर हमले की झूठी कहानी रची, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.