रतलाम,15जून(खबरबाबा.काम)। मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है…. इस वाक्य को सही मायने में चरित्रार्थ कर रहे है शहर के युवा समाजसेवी मदन सोनी। बात किसी जरूरतमंद की मदद की हो या सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की, हर समय सबसे आगे रहते हैं युवा व्यवसायी मदन सोनी।
समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना चुके मदन सोनी आज शहर में समाजसेवी के रूप में जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। अपने कार्य और व्यवहार से वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं, यही कारण है कि उन्हें स्नेह करने वाले और उनके समर्थकों की एक बड़ी संख्या है।
बोहरा समाज के धर्मगुरु के आगमन पर बाहर से आने वाले समाजजनों के लिए रहने की नि:शुल्क व्यवस्था
सर्वधर्म समभाव के भाव को लेकर चलने वाले मदन सोनी ने वर्तमान में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के शहर आगमन पर बाहर से आने वाले बोहरा समाजजनों के ठहरने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा नंबर जारी किए हैं। श्री सोनी ने बताया कि शहर में अलग-अलग जगह पर कई लोगों की उनके द्वारा रुकने की व्यवस्था की गई है।
सवा लाख दिपक का किया था वितरण
समाज सेवा के साथ ही मदन सोनी धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी है। समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन उनके द्वारा किए जाते हैं। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनके द्वारा शहर में सवा लाख दीपक वितरित किए गए थे। इनके साथ ही तेल, बाती और श्री राम की तस्वीर भी भेंट की गई थी।
गर्मी में ठंडे जल की व्यवस्था
भीषण गर्मी में मदन सोनी के द्वारा शहर में आम जनता के लिए ठंडे जल की व्यवस्था का प्रकल्प भी शुरू किया गया है। इसके लिए उनके द्वारा ठंडे पानी की केन का वाहन लगातार शहर में घुमाया जाता है।
कोरोना काल में भी लगातार रहे सक्रिय
समाजसेवी मदन सोनी कोरोना काल में भी सेवा के अपना उद्देश्य से नहीं भटके। उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदों को राशन किट वितरण के साथ ही ऑक्सीजन एवं दवाइयों की व्यवस्था भी की गई थी
गरीबों को कंबल वितरण
सर्दी के मौसम में गरीबों को शीतलहर से बचाने के लिए मदन सोनी के किए गए प्रयासों को भी सभी ने सराहा था। सोनी ने स्वयं रात में शहर में निकल कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए थे। उनके इस कार्य को देखकर कई और लोग भी उनके साथ जुड़े थे।
![](https://khabarbaba.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240615-175027_Facebook.jpg)
समाज सेवा के उद्देश्य को लेकर राजनीति में आए
समाज सेवा के अपने लक्ष्य के बारे में मदन सोनी बताते हैं कि उनका मानना है- नि:स्वार्थ भाव से किया जाने वाला हर सकारात्मक कार्य अनमोल होता है। समाज सेवा के अपने लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ही वे राजनीति में भी आए हैं। राजनीति को वे समाज सेवा का माध्यम बनाना चाहते हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे लगातार जुटे हुए हैं।