Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम शहर की 50 साल पुरानी‌ पीने के पानी की प्लास्टिक की पाइपलाइन बदले नगर निगम, पार्षद सलीम बागवान की पिटीशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश
रतलाम

रतलाम शहर की 50 साल पुरानी‌ पीने के पानी की प्लास्टिक की पाइपलाइन बदले नगर निगम, पार्षद सलीम बागवान की पिटीशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश

EditorBy EditorAugust 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम शहर की 50 साल पुरानी‌ पीने के पानी की प्लास्टिक की पाइपलाइन बदले नगर निगम, पार्षद सलीम बागवान की पिटीशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिया आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा.काम)।नगर निगम रतलाम पीने के पानी की 476 किलोमीटर लंबी 50 साल पुरानी प्लास्टिक की पाइपलाइन को अमृत योजना दो के तहत अतिशीघ्र बदलने की कार्यवाही करें तथा जब तक पाइपलाइन नहीं बदली जाती , तब तक शहर में पीने का शुद्ध पानी देने की उचित व्यवस्था करें । यह आदेश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान की पिटीशन पर दिया ।

पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान ने रतलाम शहर में सालों से पीने का गंदा पानी वितरण करने तथा शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करने पर नगर निगम रतलाम के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पिटीशन दायर की थी । बागवान की ओर से जबलपुर के वरिष्ठ एडवोकेट प्रभात यादव ने पैरवी की थी ।

एनजीटी‌ ने नगर निगम रतलाम को निर्देश दिया कि वह पीने की पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करें । तथा पाइप लाइन के लीकेज का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल ठीक करें ।

सलीम मोहम्मद बागवान की‌ पिटीशन पर संज्ञान लेकर एनजीटी ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तथा कलेक्टर रतलाम की एक ज्वाइंट कमेटी को पीने के पानी की जांच करने के आदेश दिए थे । कमेटी ने 30 जुलाई को वार्ड नंबर 24 में पीने के पानी की सप्लाई के समय निरीक्षण किया तथा अपनी रिपोर्ट में कहा की वितरण के समय प्रारंभ के कुछ मिनट तक गंदा पानी आता है । नगर निगम कमिश्नर ने कमेटी को बताया की शहर की 476 किलोमीटर लंबी पीने के पानी की वितरण लाइन प्लास्टिक की होने के साथ-साथ 50 साल पुरानी हो चुकी है । तथा उसमें कई स्थानों पर लिकेज से पानी में गंदगी मिल रही है‌।उन्होंने कहा कि वह बजट के 26.50 करोड तथा अमृत योजना दो के 72 करोड़ से शहर के पीने की जर्जर पाइप लाइन को बदलेंगे ।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ज्वाइंट कमेटी की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को जर्जर पाइप लाइन को तत्काल बदलने , पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा पाइपलाइन के लीकेज का निरीक्षण कर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिया कि आदेश का पालन करवाने के लिए उचित तथा आवश्यक एक्शन ले ।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल को निर्देश दिया कि की वह‌ इस बात की मॉनिटरिंग करें कि नगर निगम द्वारा आदेश का पालन किया जा रहा है या नहीं । तथा पालन नहीं करने की स्थिति में वह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को तत्काल सूचित करें ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सड़क हादसे में भाई-बहन सहित आलोट के चार लोगों की मौत, राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास हुई दुर्घटना,ऋषिकेश में परिवार की महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे परिजन
Next Article रतलाम: शिवमय हुआ माहौल-भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.