Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : इतने बड़े हादसे के बाद भी सामान्य रूप से खुल गया स्कूल…. स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का आक्रोश, प्रशासन ने किया सील…
रतलाम

रतलाम : इतने बड़े हादसे के बाद भी सामान्य रूप से खुल गया स्कूल…. स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का आक्रोश, प्रशासन ने किया सील…

EditorBy EditorSeptember 30, 2024Updated:October 2, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : इतने बड़े हादसे के बाद भी सामान्य रूप से खुल गया स्कूल…. स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का आक्रोश, प्रशासन ने किया सील…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम : इतने बड़े हादसे के बाद भी सामान्य रूप से खुल गया स्कूल…  स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का आक्रोश, प्रशासन ने किया सील…

रतलाम, 30सितम्बर ( खबरबाबा.काम)। शहर के एक निजी स्कूल में 5 साल की बच्ची से दुराचार की घटना सामने आने के अगले ही दिन स्कूल प्रबंधन द्वारा सामान्य रूप से स्कूल खोल दिया गया। इससे पीड़िता के परिजन और अभिभावक भड़क गए और हंगामा कर दिया। लोगों का आक्रोश देख संचालक  सहित अन्य को पीछे के रास्ते से रवाना किया गया। बाद में प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया।
 स्कूल में हुई घटना के बाद सोमवार को परिजन और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने संचालक जिला प्रशासन और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। हंगामा बढ़ते देख स्कूल संचालक और प्रिंसिपल सहित सारा स्टाफ पीछे के रास्ते से रवाना हो गया। इधर, हंगामे की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा,  मौके पर पहुंचे और आक्रोशत लोगों से चर्चा की।
लोगों ने मांग की कि जब तक स्कूल प्रबंधन एक-एक अभिभावक से बात नहीं कर ले और भविष्य में किसी भी बच्चे के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का वादा नहीं करे तब तक स्कूल नहीं खुलने देना चाहिए। इस पर प्रशासन ने स्कूल सील कर दिया। शहर एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी अभिनव वारंगे, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रवीन्द्र दंडोतिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी, सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र रघुवंशी सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था।
गौरतलब है कि यूकेजी में पढ़ने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ यहीं के कक्षा 10वीं के एक छात्र बाल अपचारी द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। उसके साथ यौन उत्पीड़न स्कूल के दूसरी मंजिल पर स्थित चौकीदार के कमरे में हुआ। जिसकी पुष्टि परिजन और पुलिस की मौजूदगी में खुद बच्ची ने इशारे से की थी। उसने आरोपी बाल अपचारी को भी पहचान लिया था।
परिजन ने मामले की शिकायत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से की। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(2), 75, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6,7 और 8 में प्रकरण दर्ज कर बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल: खत्म हुआ सस्पेंस-प्रदेश के 35 वें मुख्य सचिव होंगे अनुराग जैन, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे
Next Article रतलाम: मृतक गुगलिया के परिवारजन की पीड़ा को लेकर समाजजनों ने दिया ज्ञापन, मवेशी के हमले में हुई थी मौत…. सहायता राशि की मांग
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.