Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जानिए,आखिर रतलाम पुलिस ने क्यों कहा – नववर्ष पर शुभकामना संदेश और ऑफ़रों से रहे सावधान….एसपी अमित कुमार ने दिया वीडियो संदेश
रतलाम

रतलाम: जानिए,आखिर रतलाम पुलिस ने क्यों कहा – नववर्ष पर शुभकामना संदेश और ऑफ़रों से रहे सावधान….एसपी अमित कुमार ने दिया वीडियो संदेश

EditorBy EditorDecember 31, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जानिए,आखिर रतलाम पुलिस ने क्यों कहा – नववर्ष पर शुभकामना संदेश और ऑफ़रों से रहे सावधान….एसपी अमित कुमार ने दिया वीडियो संदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: जानिए,आखिर रतलाम पुलिस ने क्यों कहा – नववर्ष पर शुभकामना संदेश और ऑफ़रों से रहे सावधान….एसपी अमित कुमार ने दिया वीडियो संदेश

रतलाम,31दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। यदि आप सोशल मीडिया पर आने वाले शुभकामना संदेश और ऑफर्स को बिना सोचे समझे खोलते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। आप साइबर फ्रॉड का शिकार भी हो सकते हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम साइबर सेल द्वारा इस संबंध में आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

सायबर ठगी के नए- नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की जा रही है। आगामी नववर्ष पर सायबर फ्रॉडस्टर्स शुभकामना संदेशों के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहे है। इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

रहे सावधान

रतलाम पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नववर्ष के समय, लोगों को शुभकामना संदेशों और ऑफ़रों के माध्यम से सायबर धोखाधड़ी हो रही है। फ्राॅडस्टर्स अनजान नंबर्स से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में माध्यम शुभकामना संदेशों के साथ लिंक अटैच कर या कोई apk फाइल अटैच कर भेजते है जिन पर क्लिक करने से आपके फोन का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है और आपके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है।
पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि नववर्ष ऑफ़र के नाम पर सोशल मीडिया आदि पर दिए गए विज्ञापन पर भरोसा नहीं करे और ना ही विज्ञापन में दिए गए लिंक, मोबाइल नंबर्स, वेबसाइट्स पर कोई जानकारी शेयर करे। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं दे ना ही इस तरह की वेबसाइट्स से कोई बुकिंग करे। होटल आदि की बुकिंग के लिए भी प्रमाणित वेबसाइट्स एवं मोबाइल नंबर्स पर ही बुकिंग करे।

सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए इन सावधानियों का पालन करे

1. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
अनजान नंबरों या अज्ञात ईमेल पतों से प्राप्त संदेशों में शामिल लिंक पर क्लिक न करें।संदिग्ध लिंक के माध्यम से व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी न दें।
2. अविश्वसनीय ऑफ़र और स्कीम से सतर्क रहें‌ “फ्री गिफ्ट”, “लकी ड्रा” या “कैशबैक” जैसे ऑफ़र में धोखाधड़ी हो सकती है।केवल प्रमाणित वेबसाइट या प्लेटफ़ॉर्म से ऑफ़र का लाभ उठाएं।
3. पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें-कॉल, ईमेल, या संदेश के माध्यम से कोई भी बैंक डिटेल, पासवर्ड, OTP, या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
बैंक और अन्य संस्थाएं ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगतीं।
4. सोशल मीडिया पर सतर्क रहें-सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल से प्राप्त संदेशों को अनदेखा करें।सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऑफर्स पर विश्वास न करे
6. Apk फाइल से सावधान-शुभकामना संदेशों के साथ जुड़ी apk फाइल ओपन न करे।Apk फाइल इंस्टॉल करने से आपके फोन का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास जा सकता है।
7. विश्वसनीय ऐप्स का ही उपयोग करें-
केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।संदिग्ध या अनुमति मांगने वाले ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।
8. होटल, बस आदि बुकिंग से पूर्व वेबसाइट की जांच करे-होटल बस आदि की बुकिंग के लिए सायबर अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइट्स बना रखी है। जिनके माध्यम से बुकिंग करने पर सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है। बुकिंग करने से पहले वेबसाइट्स एवं दिए गए मोबाइल नंबर की सत्यता की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही बुकिंग करे
9. प्रमाणित ई कॉमर्स वेबसाइट्स का ही उपयोग करे-नव वर्ष पर किसी भी प्रकार के ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रमाणित ई कॉमर्स वेबसाइट्स का ही उपयोग करे।अनजान वेबसाइट्स से कोई भी खरीददारी नहीं करे।
10. धोखाधड़ी की पहचान और रिपोर्ट करें-यदि आपको संदेह होता है कि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, तो तुरंत संबंधित थाना या सायबर अपराध शाखा से संपर्क करें। 1930 (सायबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन) पर कॉल करें।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: यह खबर है जरूरी- 1 जनवरी 2025 से जिले में बैंकों का समय परिवर्तन, जानिए क्या रहेगा नया समय
Next Article रतलाम: बाजना में चोरों ने बनाया दुकान और मकान को निशाना… सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हथियारबंद बदमाश, एक दिन पूर्व नामली में हुई थी चोरी की वारदात
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.