Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टोरेट में हुआ जनसंवाद, विजन 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों , उद्योगपति और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
रतलाम

रतलाम: कलेक्टोरेट में हुआ जनसंवाद, विजन 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों , उद्योगपति और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

EditorBy EditorJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टोरेट में हुआ जनसंवाद, विजन 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों , उद्योगपति और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: कलेक्टोरेट में हुआ जनसंवाद, विजन 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों , उद्योगपति और नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

रतलाम 06 जनवरी(खबरबाबा.काम)। शासन के निर्देशानुसार विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के लिए जनसंवाद का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।
सोमवार को कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संगठनों, उद्योगपतियों, कृषको, विद्यार्थियों, आम नागरिकों द्वारा विजन 2047 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस जनसंवाद के आधार पर जिले का प्रतिवेदन शासन को भेजा जाएगा।
जनसंवाद में कलेक्टर श्री बाथम ने कहा कि आगामी 2047 में हमारा देश कैसा हो, इसके लिए सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं जिनके आधार पर शासन द्वारा कार्य किया जाएगा।
जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार द्वारा विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन का डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए प्रस्तावना से अवगत कराया गया।
जनसंवाद में 24 घंटे बिजली की सुनिश्चितता, स्किल्ड युवाओं को उद्योगों में रोजगार, आसान ऋण सुविधा, ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा, आयात निर्यात केन्द्रों की सुलभता, स्थानीय स्तरों पर खाद्य सामग्री गुणवत्ता हेतु टेस्टिंग लैब उपलब्धता, स्थानीय स्तर पर ही कृषि उपज प्रोसेसिंग यूनिटों की स्थापना, युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार, छोटे उद्यमियोंं को उनकी क्षमता के अनुसार क्रय करने के लिए छोटे प्लाटों की उपलब्धता, कम बिजली दरें, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, भूमि अधिग्रहण संबंधी पारदर्शिता, 24 घंटे फ्री इंटरनेट डाटा, जैविक उत्पादों के लिए पृथक से मंडी स्थापना, महिला सुरक्षा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, भूजल रिचार्ज अनिवार्यता, व्यापक वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर गौशाला, जैविक उत्पादों के पंजीयन का सरलीकरण आदि के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए।
उपस्थित निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्पोर्ट्स कंपलेक्स की उपलब्धता, पृथक से महिला बाजार, संस्कृत कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव दिए।
जनपद पंचायत सैलाना अध्यक्ष सुश्री कैलाशी चारेल ने पेयजल पर सुझाव प्रस्तुत किया। उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ ने कृषि एवं किसानों पर अपना सुझाव प्रस्तुत किया। इसके अलावा शंभूलाल चंद्रवंशी, वरुण पोरवाल, चंद्रप्रकाश आवतानी, आशीष पालीवाल, रत्नेश विजयवर्गीय, कृषक दिलीप पाटीदार आदि ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
राकेश पोरवाल ने 24 घंटे फ्री इंटरनेट सुविधा, राज लुनिया ने भूजल स्तर में वृद्धि हेतु भूजल रिचार्ज की अनिवार्यता तथा कक्षा आठवीं के छात्र विदित पोरवाल ने माध्यमिक स्तर की कक्षाओं से ही बिजनेस मैनेजमेंट तथा एंटरप्रेन्योर्स कोर्स उपलब्ध करवाने का सुझाव प्रस्तुत किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 15 हजार से अधिक की धोखाधड़ी,घूमने के लिए जूनागढ़ पहुंचे तो पता चला कोई बुकिंग नहीं हुई…. अब साइबर फ्रॉड पीड़ित व्यक्तियों से हर दिन सीधे मिलेंगे एसपी अमित कुमार, निराकरण के साथ करेंगे जागरूक
Next Article रतलाम: आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी…एसपी अमित कुमार ने 45 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर प्रतिवेदन किए प्रस्तुत
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.