रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप तपस्वियों का भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने दी।
कार्यक्रम की शुरुआत बहु मंडल की अध्यक्ष सुनीता मूणत, महक मांडोत एवं जयंती कोठारी द्वारा मंगलाचरण से की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत संघ अध्यक्ष विनोद मेहता एवं मंत्री पंकज मुणत द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में अध्यक्ष विनोद मेहता ने गुरुचरणों में तप की महिमा का वर्णन किया।
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अंचल के अध्यक्ष विजय टंच ने अपने उद्बोधन में आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के सान्निध्य में देशभर में चल रहे तप की अनुमोदना की। साथ ही शासन दीपक निश्चल मुनि जी महाराज साहब की प्रेरणा से महासती कीर्तियशा जी महाराज साहब द्वारा 45 दिनों से अधिक समय से चल रहे संथारा जैसे महान तप की सराहना करते हुए सभी के लिए सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर रतलाम के 19 वर्षीतप तपस्वियों का शॉल, माला, अभिनंदन पत्र एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया। अभिनंदन में महिला मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिभा लालवानी, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, सुदर्शन पिरोदिया, कांतिलाल छाजेड़, निर्मल लूनिया, सुशील गोरेचा, अतुल बाफना, विनोद मूनत, सुनील पटवा सहित संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, युवा, बालक एवं बालिका मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने किया एवं आभार संघ मंत्री पंकज मुणत ने व्यक्त किया।
इन तपस्वियों का हुआ अभिनंदन
कुशल गांधी, रेखा गांधी, इंदु नाहटा, सुनीता कटारिया, अक्षय कासवा, मयूरी मूणत, सुनीता नागौरी, सरोज मुणत, पुखराज मूणत, मंजू सुराणा, अर्चना मुणत, शांता देवी कटारिया, संगीता पावेचा, रेनू पावेचा, रानी बंबोरी, हेमलता चत्तर, आनंदीलाल पिरोदिया, चंदनबाला मुणत एवं निधि मूणत।