रतलाम, 6 अप्रैल (खबरबाबा. कॉम)।मंगलवार 7 अप्रैल को होने वाले नगर निगम के साधारण सम्मेलन से पहले सोमवार को कांग्रेस ने संभावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और नगर निगम परिसर पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे और परिसर का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता के हितों के खिलाफ कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया जाएगा।
