रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत कंवरराम नगर विरियाखेड़ी गुरुनानक भवन (गुरुद्वारे) में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय सिंधु सभा प्रदेश संगठन मंत्री विनोद करमचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकांत पांडेय विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन सोनी, पूर्व अध्यक्ष सोनी समाज रतलाम रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों हीरालाल करमचंदानी, राजू मलकानी , जयकुमार टेकचंदानी ने दीप प्रज्जवलन एवं झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इसके पश्चात भारतीय सिंधु सभा का गीत एवं सिंधी समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग देने वाले सभी प्रतियोगियों को कमलेश मूलवानी धराड़ की ओर से पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय सिंधु सभा रतलाम शाखा के अध्यक्ष राजू मलकानी ने भारतीय सिंधु सभा रतलाम के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया एवं आगे भी इसी तरीके से कार्यक्रम सुचारू रूप से करने का समाजजन को आश्वासन दिया ।
भारतीय सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के बारे में संक्षिप्त विवरण देते हुए उनके द्वारा समाज में किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। कृष्णकांत पांडे ने सभा में उपस्थित समाजजन को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान मतलब सम्मान का सम्मान किया गया है। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप रतलाम का नाम विश्व में रोशन करें। हमारी संस्कृति भाषा को संजोकर रखने की बात कहते हुए हेमू कालाणी जी की वीरता एवं बलिदान को भी याद कर उनकी महानता को साझा किया।
समाजजन को सिंधी भाषा में बोलने के साथ-साथ स्वयं भी सिंधी भाषा के कुछ शब्द सीखने की इच्छा जताई। पर्यावरण को सुरक्षित रखने व संवर्धन हेतु प्रेरित किया । सिंधी समाज के विकास हेतु एकीकृत होकर सामंजस्य स्थापित करने का आह्वान कियाकार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन सोनी ने भी अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं इस प्रकार के कार्यक्रम से जुड़े रहने के अपने अनुभव भी साझा किए। सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानीशंकर शर्मा ने भी अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भारतीय सिंधु सभा को धन्यवाद दिया कि वह इस प्रकार के कार्यक्रम करके सिंधी समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं ।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के लगभग 110 प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । छात्रों को पुरस्कार मुरली फुलवानी ,रमेश नाथानी, रमेश चोयथानी, पवन चोयथानी , सुगनाचंद प्रीतवानी, विजय गुरियानी, कैलाश टेकवानी एवं जय पंजवानी परिवार के द्वारा प्रदान किए गए । सभी प्रायोजकों का भारतीय सिंधु सभा के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया।
सिंधी समाज की एक और होनहार बालिका वैदेही बलानी का विशेष सम्मान भारतीय सिंधु सभा के द्वारा किया गया।VFX एनीमेशन में कोर्स करके फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों VFX कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य किया । हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 1 एवं धुरंधर 2 में भी VFX कोऑर्डिनेशन टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए हीरालाल करमचंदानी, मुरली आवतानी , चंदन मोतियानी, डॉक्टर विशाल गनवानी एवं राजू परियानी का भारतीय सिंधु सभा की तरफ से हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद करमचंदानी ने सिंधी समाज के लिए आगामी समय में आने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम जैसे की स्वास्थ्य शिविर एवं महाकाल दर्शन के बारे में जानकारी दी ।
अंत में आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिंधु सभा के महामंत्री हरीश करनानी ने किया।