रतलाम, 22अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।शहर में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की चुनौती से निपटने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की मांग उठी है। पूर्व महापौर एवं भाजपा संगठन जिला प्रभारी (इंदौर ग्रामीण) शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को इस संबंध में विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा है।
पत्र में श्री डागा द्वारा बताया गया कि रतलाम पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश एवं देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो रहा है। इस वर्ष भी तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए इसे गंभीर पर्यावरणीय संकट बताया गया है।
