रतलाम, 2 मई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के आलोट क्षेत्र से लापता 22 वर्षीय युवक मनीष माली का शव उज्जैन से बरामद किया गया है। युवक की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर आलोट थाने के बाहर परिजनों एवं भीड़ ने हंगामा कर दिया। उज्जैन जाकर परिजनों द्वारा शव की शिनाख्तगी करना अभी बाकी है।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने कुछ युवकों पर अपहरण की आशंका जताई थी। युवक रात करीब 10:30 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। रातभर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन शनिवार सुबह आलोट थाने पहुंचे।
