Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नामली फोरलेन पर हादसे में मौत के बाद हंगामा: ग्रामीणों ने फोरलेन पर लकड़ियां और कंडे रखकर अंतिम संस्कार की चेतावनी दी, कार्रवाई और 1 करोड़ मुआवजे की मांग
रतलाम

नामली फोरलेन पर हादसे में मौत के बाद हंगामा: ग्रामीणों ने फोरलेन पर लकड़ियां और कंडे रखकर अंतिम संस्कार की चेतावनी दी, कार्रवाई और 1 करोड़ मुआवजे की मांग

EditorBy EditorMay 1, 2026Updated:May 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
नामली फोरलेन पर हादसे में मौत के बाद हंगामा: ग्रामीणों ने फोरलेन पर लकड़ियां और कंडे रखकर अंतिम संस्कार की चेतावनी दी, कार्रवाई और 1 करोड़ मुआवजे की मांग
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1मई (खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे में घायल 50 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर धरना दे दिया और सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे मुकेश कुमावत अपने अंकल मांगीलाल कुमावत के साथ स्कूटी से पलदूना फंटे के पास फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी सड़क पार कर रहा था। तभी रतलाम की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की कार, जिस पर ‘मप्र पुलिस’ लिखा था, ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मंदसौर की ओर फरार हो गया।

हादसे में घायल तीनों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मुकेश की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इंदौर रेफर कर ले गए। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही नामली में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण फोरलेन पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब ग्रामीणों ने सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की जिद पकड़ ली और फोरलेन के बीच लकड़ियां व कंडे रख दिए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई।

ग्रामीणों ने टोल कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग रखी है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही टोल कंपनी ने सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे फोरलेन पर ही चिता जलाकर अंतिम संस्कार करेंगे। खबर लिखे जाने तक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्रद्धांजलि के साथ श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में 14 दिवसीय समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत
Next Article रतलाम: नामली में दूसरे दिन भी चला धरना प्रदर्शन, फोरलेन पर‌ अंतिम संस्कार की थी तैयारी…तीन मांगों पर आश्वासन के बाद माने, 12 दिन का अल्टिमेटम ,भारी फोर्स रहा तैनात
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.