रतलाम,8मई। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” कार्यक्रम में नेत्रदान, सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल उपस्थित रहे।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालक हेमंत मूणत को नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को बच्चों और युवाओं में सामाजिक जागरूकता, सेवा एवं कल्याणकारी गतिविधियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्याम कुमरे, सचिव रामेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त होने पर संस्था के वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया तथा संचालक मंडल सदस्य शरद जोशी, सुलोचना शर्मा, अशोक जैन, राजेश रांका, सुनील पारीख एवं दिनेश बरमेचा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी।
सम्मानित सदस्यों के नाम
हेमंत मूणत, सुभाष कुमावत, जय तलेरा, यश मूणत,यश मित्तल ,राजेंद्र पांडे,अनिल शर्मा,माया मौर्या।