Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पवन चक्कियों की केबल चोरी करने आए बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकीदार और पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार…डकैती का प्रकरण दर्ज, पुलिस वाहन‌ भी क्षतिग्रस्त…एसपी अमित कुमार आज करेंगे मामले का खुलासा
रतलाम

रतलाम: पवन चक्कियों की केबल चोरी करने आए बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकीदार और पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार…डकैती का प्रकरण दर्ज, पुलिस वाहन‌ भी क्षतिग्रस्त…एसपी अमित कुमार आज करेंगे मामले का खुलासा

EditorBy EditorMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पवन चक्कियों की केबल चोरी करने आए बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकीदार और पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार…डकैती का प्रकरण दर्ज, पुलिस वाहन‌ भी क्षतिग्रस्त…एसपी अमित कुमार आज करेंगे मामले का खुलासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 21 मई (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पवन चक्कियों से कॉपर केबल चोरी करने वाले बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। मंगलवार देर रात रोला मगरे स्थित विंड फार्म पर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे 15 से 20 बदमाशों ने पुलिस पहुंचते ही ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। हमले में पुलिस वाहन के सभी कांच चकनाचूर हो गए, जबकि एक एएसआई सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने चौकीदार को भी बेरहमी से पीटा, जो गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे एक पिकअप और बोलेरो वाहन में सवार होकर बदमाश विंड फार्म पहुंचे थे। यहां उन्होंने सबसे पहले चौकीदार दूला पिता नानूराम निवासी रीछा गुर्जर के साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जावरा, फिर रतलाम और बाद में इंदौर रेफर करना पड़ा।

इसी दौरान सूचना मिलने पर रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, एएसआई संजय बोराना और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन देखते ही पहाड़ी पर छिपे बदमाशों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। भारी पथराव में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एएसआई संजय बोराना घायल हो गए, जबकि टीआई आजाद समेत दो-तीन जवानों को भी हल्की चोटें आईं।

आसपास से बुलाया बल, घेराबंदी कर पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। टीआई आजाद ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आसपास के थानों और चौकियों से अतिरिक्त बल बुलाया। रातभर चली दबिश के बाद पुलिस ने 15 बदमाशों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर एक वाहन जब्त किया गया, जिसमें विंड कंपनी की चोरी की गई केबल भी बरामद हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार आज करेंगे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एसपी अमित कुमार का तत्काल एक्शन… प्लाट पर कब्जे के मामले में FIR के बाद‌ फरियादी को एक घंटे में दिलाया गया कब्जा…थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश, जमीन संबंधी विवादो को लेकर एसपी आफिस में लगेगा शिविर
Next Article रतलाम: सैलाना के मुख्य बाजार में ‘सेंध’, जैन मंदिर के पास ज्वेलर्स शॉप से 20 लाख की चांदी पार…7 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.