Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मीडिया को अपनी मूल सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करने की जरूरत-नारद जयंती के उपल्क्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर शर्मा का व्याख्यान
रतलाम

रतलाम: मीडिया को अपनी मूल सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करने की जरूरत-नारद जयंती के उपल्क्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर शर्मा का व्याख्यान

EditorBy EditorMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मीडिया को अपनी मूल सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करने की जरूरत-नारद जयंती के उपल्क्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर शर्मा का व्याख्यान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,14 मई(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम प्रेस क्लब में नारद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिंतक ईश्वर शर्मा ने भारतीय मीडिया में स्व का जागरण विषय पर व्याख्यान दिया।
इनके साथ ही वरिष्ठ चिंतक और शिक्षाविद् डॉ मुरलीधर चांदनीवाला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने की।

पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय मीडिया को अपनी मूल सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्व का बोध यानी अपने स्वाभिमान का बोध, अपने होने का बोध है। जिस भी संस्कृति, सभ्यता, समाज या व्यक्ति को अपने मूल अपनी जड़ों का ज्ञान होता है, उसमें नैसर्गिग तौर पर उसके लिए स्वाभिमान का भाव जागृत होता है।
आपने कहा कि स्वंय की भाषा, भूषा और संस्कारों पर गर्व होना चाहिए। मीडिया की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली शक्ति बन चुका है। ऐसे में पत्रकारिता में भारतीय दृष्टि, मूल्यों और नैतिकता का समावेश आवश्यक है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं समाजहित में पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

पत्रकार और नारद केवल ज्ञानी नहीं, ऋषि

डॉ. चांदनीवाला ने कहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषि नारद विश्व के पहले संवाददाता हैं। हमेशा से राष्ट्र की आजादी हो या समाज का निर्माण, बुराईयों को सामने लाना हो या लोकहित सच्चे पत्रकार ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव हैं। नारद की ही तरह सच्चे पत्रकार केवल यहां से वहां खबर नहीं देते बल्कि वे हर क्षेत्र का ज्ञान रखने के साथ चिंता करते है और उनके अनुभव ही समाज को दिशा देते हैं। स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने कहा कि रतलाम हमेशा से समृद्ध पत्रकारिता और साहित्य की भूमि रहा है। गर्व की बात है कि आज भी यहां की पठन-पाठन की संस्कृति जीवित है। इसके लिए रतलाम के पत्रकार लोकहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने रतलाम प्रेस क्लब के अनूठे आयोजनों की जानकारी भी दी।

इन्होंने किया स्वागत

इस दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, सह सचिव हेमंत भट्ट, नीरज बरमेचा, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, निलेश बाफना, सिकंदर पटेल, प्रदीप नागौरा, चंद्रशेखर सोलंकी, धरम वर्मा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, राजेश जैन, पूर्व सचिव रमेश टाक, वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी, भेरूलाल टाक, आरिफ कुरैशी, केके शर्मा, असीमराज पाण्डेय, सुशील खरे आदि ने पुष्प हार, अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अदिति मिश्रा ने किया। आभार उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने माना।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सखवाल नगर खाटू धाम में अपरा एकादशी पर भक्तों की भीड़,गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी का इंतजाम, देररात तक भक्तों ने किए दर्शन
Next Article रतलाम: 80 फीट रोड पर चल रहे मेले की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय पार्षद के सवाल उठाने के बाद निगम हुआ सख्त-नोटिस देकर मांगा जवाब, नोटिस का समय पुरा… 
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.