रतलाम,12 मई(खबरबाबा. कॉम)।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एम.डी. ड्रग्स जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी
चौकी ढोढर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद
एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब, उम्र 46 वर्ष, निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख 50 हजार बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
युनुस पिता सैय्यद हबीब उम्र – 46 वर्ष
निवासी – वकील कॉलोनी, रतलाम
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्रसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह जगावत एवं शोभाराम शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।