रतलाम, 27मई(खबरबाबा. कॉम)।नगर की अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों को अब मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वार्ड क्रमांक 11, 12 और 17 की विभिन्न कॉलोनियों में सीमेंट-कांक्रीट सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को वार्ड 12 स्थित मनीष नगर के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
