रतलाम,3 मई(खबरबाबा. कॉम)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रतलाम रेंज (रतलाम, मंदसौर और नीमच) के 15 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5500 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और खुशी नजर आई, जिससे यह संकेत मिला कि इस बार पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा।
अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत के अनुसार बायोलॉजी काफी आसान रही और पूरी तरह NCERT आधारित प्रश्न पूछे गए। केमिस्ट्री मॉडरेट स्तर की रही। फिजिक्स औसत (मॉडरेट) रही।उन्होंने बताया कि इस बार कटऑफ पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी बढ़ सकती है:
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
रतलाम, मंदसौर और नीमच के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रमुख केंद्रों में केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल, जवाहर गवर्नमेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स PG कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, एक्सीलेंस स्कूल, MLB स्कूल, कन्या शिक्षा परिसर बिबडौद सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।
23 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन
डॉ. कुमावत ने बताया कि NEET देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है। इस वर्ष लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसी परीक्षा के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS सहित AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलता है।
परीक्षा के बाद क्या करें?
1. मानसिक आराम जरूरी-लगातार तैयारी के बाद 1–2 दिन आराम करें। परिवार के साथ समय बिताएं और तनाव कम करें।
2. करियर काउंसलिंग लें-अपने संभावित स्कोर के आधार पर विशेषज्ञों से सलाह लें कि कौन-सा कॉलेज मिल सकता है।
3. कॉलेज और कोर्स प्राथमिकता तय करें-
सरकारी, निजी, डिम्ड यूनिवर्सिटी सभी विकल्पों की फीस, लोकेशन और सुविधाएं देखें।
4. काउंसलिंग की तैयारी करें-MCC और राज्य काउंसलिंग वेबसाइट नियमित देखें
जरूरी दस्तावेज (10वीं-12वीं मार्कशीट, एडमिट कार्ड आदि) तैयार रखें।समय पर रजिस्ट्रेशन करें
5. Plan B तैयार रखें
अगर रैंक उम्मीद के अनुसार नहीं आती-अगली बार के लिए तैयारी करें।अन्य कोर्स जैसे BDS, B.Sc Nursing, BAMS, BHMS आदि विकल्प चुनें।
6. स्वास्थ्य का ध्यान रखें-योग, व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं। पर्याप्त नींद लें।
7. पेपर एनालिसिस करें-कोचिंग संस्थानों के OMR डिस्कशन और विश्लेषण में भाग लें, ताकि अपनी गलतियों को समझ सकें।
8. सकारात्मक सोच बनाए रखें-प्रतिस्पर्धा कठिन है, लेकिन सही रणनीति और सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता संभव है।