रतलाम, 13मई(खबरबाबा. कॉम)। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय की छात्रा प्रियांशी गुप्ता ने कॉमर्स संकाय में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विशेष बात यह रही कि उन्होंने अकाउंटेंसी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं पीसीएम संकाय की छात्रा कृति बैरागी ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इसी प्रकार दर्शील छाजेड ने 90 प्रतिशत तथा यशिता देवड़ा ने भी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सतत सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जागृति पौराणिक ने बताया कि जैन पब्लिक स्कूल के,कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं पर विशेष रूप से ध्यान देता है, इसीलिए निरंतर,हमारे छात्र/छात्राओं के द्वारा खेल हो या परीक्षा परिणाम सभी में सफलता अर्जित की जा रही है।शिक्षकों, और स्कूल के सुरक्षित वातावरण की देन है,यह परिणाम।