रतलाम, 30 मई(खबरबाबा. कॉम)।शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक पुलिस ने एक बाइक चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। सीएसपी अजय सारवान के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नाहरपुरा क्षेत्र से चोरी हुई थी बाइक
थाना माणकचौक में 27 मई 2026 को फरियादी कुलदीपसिंह राठौर निवासी नाहरपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना से मिले सुराग
पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। साइबर सेल की सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
इमरान उर्फ गोलू पिता युनुस उर्फ सड्डू पठान (27), निवासी मस्जिद वाली गली, मोहन नगर, रतलाम
मुख्य आरोपी।
इमरान उर्फ अरमान पिता मोहम्मद अफसर अब्बासी (24), निवासी काजीपुरा, रतलाम – चोरी की बाइक का खरीदार।
एक आरोपी अब भी फरार
पुलिस के अनुसार मोईन पिता रफीक पठान निवासी नूरी नगर, रतलाम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, सउनि आशिष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा,राजसिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा,हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, गोविंद गेहलोत,मनोहर सिंह, चंदरसिंह मार्को, विशाल सेन,महेश मईड़ा तथा सीसीटीवी शाखा के आरक्षक मानसिंह मकवाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।