रतलाम,18जून(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से शहर के सभी अनुभागों में एसडीएम पद पर नवीन पदस्थापना की है।
सैलाना एसडीएम तरुण जैन को रतलाम शहर एसडीएम बनाया गया है। रतलाम शहर एसडीएम सुश्री आर्ची हरित को रतलाम ग्रामीण एसडीएम बनाया गया है। आलोट एसडीएम रचना शर्मा को जावरा एसडीएम बनाया गया है। रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर को आलोट एसडीएम बनाया गया है। जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल को सैलाना एसडीएम बनाया गया है।
