Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बुजुर्ग महिला से आभूषण की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी से रतलाम आकर की वारदात,एक आरोपी पकड़ाया, सोना गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार
रतलाम

रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बुजुर्ग महिला से आभूषण की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी से रतलाम आकर की वारदात,एक आरोपी पकड़ाया, सोना गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बुजुर्ग महिला से आभूषण की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, यूपी से रतलाम आकर की वारदात,एक आरोपी पकड़ाया, सोना गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,8जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तरप्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर करीब 3.10 लाख मूल्य का गला हुआ सोना बरामद किया है। मामले में गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

7 जून 2026 को 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका मोहिनी रायचंदानी गुरुद्वारा जा रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि क्षेत्र में चोर सक्रिय हैं और सोने के आभूषण पहनना सुरक्षित नहीं है। उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की पाटली और मंगलसूत्र उतारकर बैग में रख लिया।
कुछ दूर आगे दोनों आरोपियों ने फिर बातचीत शुरू की और बैग सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाकर महिला से बैग ले लिया। मौका मिलते ही दोनों आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। बैग में सोने के आभूषणों के अलावा मोबाइल फोन और ₹2 हजार नकद भी थे।

CCTV फुटेज से खुला राज

घटना के बाद स्टेशन रोड पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों की तस्वीरें और वीडियो विभिन्न जिलों एवं राज्यों की पुलिस से साझा किए गए। तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के जरिए आरोपियों की पहचान युसुफ उर्फ मोटा (मेरठ, उत्तरप्रदेश) और नोशाद शाह (ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) के रूप में हुई।

यूपी से दबोचा आरोपी

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले से युसुफ उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी नोशाद शाह के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि ठगे गए आभूषण उत्तरप्रदेश के अमरोहा में एक सुनार को बेच दिए थे।

सुनार भी गिरफ्तार, गला हुआ सोना बरामद

जांच में सामने आया कि अमरोहा निवासी दिवाकर वर्मा ने ठगी के आभूषण खरीदकर उन्हें गला दिया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹3.10 लाख कीमत का गला हुआ सोना बरामद किया। मामले में साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

एक आरोपी अब भी फरार

मामले में नोशाद शाह निवासी गूलरभोज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी युसुफ उर्फ मोटा के खिलाफ रतलाम के अलावा उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होना सामने आया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई प्रकाश डावर, प्रधान आरक्षक जितेंद्र बघेल, आरक्षक लोकेन्द्र सोनी, अनिल सोलंकी और जितेंद्र चौधरी की विशेष भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में स्कूल बसों को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई… एडीएम और सीएसपी ने‌ ली बैठक
Next Article समयसीमा तोड़ी तो हुई कार्रवाई: लोक सेवा गारंटी अधिनियम में तीन राजस्व अधिकारियों पर 9,250 रुपए का जुर्माना…37 प्रकरण निर्धारित समयसीमा से बाहर मिलने पर अपर कलेक्टर की कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.