Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान का महाअभियान, स्वर्गीय अश्विनी शर्मा जी की स्मृति में 106 यूनिट रक्त संग्रहित…कैंप में कलेक्टर बोलीं- चिकित्सा सेवा सबसे आदर्श और मानवीय पेशा
रतलाम

रतलाम में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान का महाअभियान, स्वर्गीय अश्विनी शर्मा जी की स्मृति में 106 यूनिट रक्त संग्रहित…कैंप में कलेक्टर बोलीं- चिकित्सा सेवा सबसे आदर्श और मानवीय पेशा

EditorBy EditorJuly 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान का महाअभियान, स्वर्गीय अश्विनी शर्मा जी की स्मृति में 106 यूनिट रक्त संग्रहित…कैंप में कलेक्टर बोलीं- चिकित्सा सेवा सबसे आदर्श और मानवीय पेशा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,1जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा जी की स्मृति में रतलाम जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर किया और समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

मेगा ब्लड डोनेट कैंप को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे आदर्श और पवित्र माध्यम है। चिकित्सक अपने अध्ययन की शुरुआत ही मानव सेवा के संकल्प के साथ करते हैं और जीवनभर इसी भावना से समाज की सेवा करते हैं।
उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं सहित जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड और ग्राम स्तर पर भी नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इच्छुक नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए ब्लड डोनेशन वाहन कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध रहेगा। कैंप के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित समस्त अतिथियों ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया।
मेगा ब्लड डोनेट कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक बार रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे पर रक्तदान करना स्व. अश्विनी शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
स्वागत भाषण में मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत निनामा ने बताया कि 1 जुलाई को महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 तथा निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था। उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। कार्यक्रम
रक्तदान शिविर के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. हेतल परमार, नर्सिंग ऑफिसर जीनत स्टीफन तथा डॉ. सपना बोरीवाल सहित लोकपाल देवड़ा और उनकी पत्नी हेमलता कुंवर को रक्तदान करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष रावल, रतलाम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, भाजपा जिला मंत्री अनुज शर्मा, हेमंत मूणत, सुशील मूणत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोड़ा, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. चेतन खंडेलवाल सहित मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन रतलाम के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पोरवाल, दीपक पांचाल, चिंटू कुमार, रशीद खान, मनीष दीक्षित, अमित नागर, सचिन तिवारी,वरुण सोलंकी आदि बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद थे। मेगा ब्लड डोनेट कैंप कार्यक्रम का संचालन और आभार मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन रतलाम के सचिव निखिल मिश्रा ने माना।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडॉक्टर्स डे पर श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने चिकित्सकों का किया सम्मान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next Article रतलाम: जानलेवा बीमारियों के मामलों में चिंताजनक वृद्धि पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र…आवश्यक दवाइयों के मूल्य निर्धारण एवं नियंत्रण के लिए बोर्ड के गठन और आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.