Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बहुप्रतीक्षित सूची जारी, नगर निगम में 8 एल्डरमैन घोषित, भाजपा संगठन के कई चेहरों को मौका

July 20, 2026

रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी

July 20, 2026

ऐतिहासिक फैसलों पर कैबिनेट की मुहर: मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026″ को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित 9 बड़े विधेयकों को मंजूरी

July 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी
रतलाम

रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी

EditorBy EditorJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के हरमाला रोड स्थित लक्ष्मी नगर में शनिवार देर रात एक युवक ने पुराने विवाद के चलते घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि बाइक जलाने से पहले आरोपी ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी नगर निवासी निखिल पिता गोपाल चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे वह अपने बड़े भाई शुभम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला गोलू उर्फ चिंटू उनके घर के बाहर पहुंचा और जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा।
फरियादी के मुताबिक आरोपी ने कहा कि “तेरे भाई शुभम ने मेरे खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है”।इसी बात पर विवाद करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी और विवाद बढ़ाते हुए घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।
आग लगने से दोनों बाइकें देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगीं। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग और आसपास के रहवासी बाहर निकले। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहनों को काफी नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी गोलू उर्फ चिंटू के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आगजनी एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पूर्व में दर्ज चोरी के प्रकरण को लेकर रंजिश कारण हो सकती है। आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऐतिहासिक फैसलों पर कैबिनेट की मुहर: मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026″ को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित 9 बड़े विधेयकों को मंजूरी
Next Article रतलाम: बहुप्रतीक्षित सूची जारी, नगर निगम में 8 एल्डरमैन घोषित, भाजपा संगठन के कई चेहरों को मौका
Editor

Related Posts

रतलाम: बहुप्रतीक्षित सूची जारी, नगर निगम में 8 एल्डरमैन घोषित, भाजपा संगठन के कई चेहरों को मौका

July 20, 2026

अलनीनो का असर: पिछले वर्ष की तुलना में जिले में 7.39 इंच कम बारिश,सामान्य वर्षा का केवल लगभग 25 प्रतिशत ही पानी बरसा,किसानों की बढ़ी चिंता….उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

July 19, 2026

रतलाम: समता युवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं ने दिखाया सेवा का जज्बा

July 19, 2026

रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

July 19, 2026

रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा

July 19, 2026

Re-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न

July 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बहुप्रतीक्षित सूची जारी, नगर निगम में 8 एल्डरमैन घोषित, भाजपा संगठन के कई चेहरों को मौका

By EditorJuly 20, 2026

रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।लंबे समय से इंतजार के बाद आखिरकार राज्य शासन ने रतलाम नगर निगम के…

रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी

July 20, 2026

ऐतिहासिक फैसलों पर कैबिनेट की मुहर: मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026″ को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित 9 बड़े विधेयकों को मंजूरी

July 19, 2026
Top Trending

रतलाम: बहुप्रतीक्षित सूची जारी, नगर निगम में 8 एल्डरमैन घोषित, भाजपा संगठन के कई चेहरों को मौका

By EditorJuly 20, 2026

रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।लंबे समय से इंतजार के बाद आखिरकार राज्य शासन ने रतलाम…

रतलाम: चोरी की रिपोर्ट का बदला! घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को लगाई आग, पहले दी जान से मारने की धमकी

By EditorJuly 20, 2026

रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के हरमाला रोड स्थित लक्ष्मी नगर में…

ऐतिहासिक फैसलों पर कैबिनेट की मुहर: मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026″ को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित 9 बड़े विधेयकों को मंजूरी

By EditorJuly 19, 2026

भोपाल, 19 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में ऐतिहासिक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.