Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

July 19, 2026

रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा

July 19, 2026

Re-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा
रतलाम

रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा

EditorBy EditorJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 19 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सर्किल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जानलेवा चाकूबाजी के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद आरोपी बाबर खान का जेल परिसर के भीतर से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकात प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और वीडियो किसने बनाया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बाबर खान को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 10 जुलाई की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। न्यायालय के आदेश के बाद उसे उसी दिन रतलाम सर्किल जेल भेज दिया गया था। अब जेल में बंद आरोपी का मुलाकात कक्ष से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुलाकात कक्ष में रिकॉर्ड हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में बाबर खान पारदर्शी शीशे के पीछे बैठा इंटरकॉम के माध्यम से मुलाकाती से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बाहर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में बाबर कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा करता नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में आपत्तिजनक ऑडियो जोड़कर अपराध का महिमामंडन करने की भी कोशिश की गई है।

मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा? जांच शुरू

जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना और वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा, यह जांच का प्रमुख विषय बन गया है। जेल प्रशासन अब मुलाकात रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है।

रोजाना 150 तक मुलाकाती

जेल प्रशासन के अनुसार, कैदियों से मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पंजीयन, पहचान पत्र का सत्यापन और हैंड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा परीक्षण किया जाता है। मुलाकात के समय एक प्रहरी सुरक्षा जांच और एक महिला प्रहरी पंजीयन काउंटर पर तैनात रहती है। रोजाना 125 से 150 लोग कैदियों से मिलने आते हैं। इसके बावजूद मोबाइल जेल परिसर तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

फ्रैक्चर के दावे पर भी उठे सवाल

वायरल वीडियो में बाबर खान उसी पैर को सहजता से उठाता दिखाई दे रहा है, जिसके फ्रैक्चर होने का दावा पुलिस ने गिरफ्तारी के समय किया था। पुलिस का कहना था कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में गिरने से उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ था और इसी कारण उसे प्लास्टर के साथ कोर्ट में पेश किया गया था।ऐसे में वायरल वीडियो के बाद पुलिस के पहले किए गए दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा जेल प्रशासन

जेल उपअधीक्षक ब्रजेश मकवाने ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मोबाइल जेल परिसर तक कैसे पहुंचा, वीडियो किसने बनाया और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRe-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न
Next Article रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश
Editor

Related Posts

रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

July 19, 2026

Re-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न

July 18, 2026

रतलाम: पिपलोदा के आजमपुर डोडिया में कई ग्रामीण बीमार,दूषित पेयजल से प्रभावित की आशंका…विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

July 18, 2026

रतलाम: बड़ावदा में मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिस ने‌ 12 घंटे में गिरफ्तार किए आरोपी….साइबर सेल की मदद से पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

July 18, 2026

रतलाम: जावरा को आदर्श विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, विजन डॉक्यूमेंट में मूलभूत सुविधाओं सहित शामिल होंगे फ्लायओवर, हाईटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम और सिटी बायपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट… विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने ली बैठक

July 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

By EditorJuly 19, 2026

रतलाम, 19 जुलाई। शहर में रविवार सुबह स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने…

रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा

July 19, 2026

Re-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न

July 18, 2026
Top Trending

रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

By EditorJuly 19, 2026

रतलाम, 19 जुलाई। शहर में रविवार सुबह स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता…

रतलाम सर्किल जेल में बंद आरोपित का VIDEO वायरल, मुलाकात के दौरान मोबाइल से शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उंगलियों से पिस्तौल जैसा इशारा

By EditorJuly 19, 2026

रतलाम, 19 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सर्किल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है।…

Re-NEET-2026: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, विजय जुलूस निकालकर मनाया चयन का जश्न

By EditorJuly 18, 2026

रतलाम, 19जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। Re-NEET-2026 के घोषित परिणाम में शहर के न्यू…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.