Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश
रतलाम

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

EditorBy EditorAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच फोरलेन पर दंपति के साथ मारपीट कर डकैती करने के बहुचर्चित मामले में न्यायालय ने सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये पीड़ित दंपति को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश भी दिया है।
सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने यह फैसला सुनाया। दोषी ठहराए गए आरोपी राकेश चन्द्रवंशी (24), विकास उर्फ विक्की चौहान (22), दिलीप परमार (27), संजय चौहान (24), वीरेन्द्र परमार (24), रवि परमार (24) और विक्रम बोडाना (30) सभी ग्राम कल्याणपुरा, थाना भाटपचलाना, जिला उज्जैन के निवासी हैं।
अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 26 जून 2024 की रात करीब 11 बजे फरियादी अनिल उपाध्याय अपनी पत्नी सरिता उपाध्याय के साथ बाइक से बालाजी हनुमान मंदिर दर्शन के बाद महू-नीमच फोरलेन पर घूमने गए थे। मांगरोल फंटे से लौटते समय नोबल स्कूल के आगे दो मोटरसाइकिलों पर आए आरोपियों ने उनकी बाइक को रोक लिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
इसके बाद आरोपियों ने दंपति के साथ डंडों, पत्थरों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की तथा उन्हें खेत में घसीट ले गए। विरोध करने पर दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने सरिता के सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, टॉप्स, नाक की बाली, पायजेब सहित अन्य जेवर तथा अनिल के पास से एंड्रॉयड मोबाइल, पर्स, 20 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति और एटीएम कार्ड लूट लिए। जाते समय आरोपियों ने चाकू होने की धमकी देते हुए किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी उनकी बाइक भी ले गए और बाद में पुलिया के नीचे छोड़ने की बात कहकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल दंपति पैदल पास के पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां कर्मचारियों की मदद से डायल-100 को सूचना दी गई। इलाज के बाद अगले दिन सालाखेड़ी चौकी पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
मुखबिर की सूचना से खुला मामला
जांच के दौरान सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर 23 जुलाई 2024 को आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर लूटा गया सामान आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया।
जेल में आयोजित पहचान परेड में फरियादी अनिल उपाध्याय ने सभी आरोपियों की पहचान की। बाद में न्यायालय में भी अनिल और उनकी पत्नी सरिता ने आरोपियों को घटना में शामिल होने की पुष्टि की। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने सभी सातों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कारावास और 40-40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।सजा सुनाए जाने के समय सभी आरोपी जमानत पर थे। न्यायालय के आदेश के बाद सभी को पुनः जेल भेज दिया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया
Next Article रतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी
Editor

Related Posts

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026

रतलाम: भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव,बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में गुरुवार रात चड्डी-बनियान…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम, 28 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में चोरी की वारदातों ने एक बार…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.