रतलाम, 29सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 38 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करते हुए उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ता सुषमा शर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वालेह खान, अनीता शर्मा, कामना व्यास, ताहिरा बानो, ज्योति सिसोदिया एवं ममता रैकवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती सुशीला व्यास ने उपस्थित महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जानकारी साझा की।कार्यक्रम में वार्ड संयोजक असीम विकास एवं सविता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वार्ड के वरिष्ठजनों में श्रीमती चंद्रकला विकास एवं सुश्री संध्या शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और क्षेत्र में कार्यरत आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।