Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद

September 13, 2026

रतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार

September 13, 2026

रतलाम: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण…जांच के लिए बटर, दही एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद
रतलाम

रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद

EditorBy EditorSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के जावरा एवं आलोट अनुभाग का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं त्यौहारों की तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया गया।
एसपी द्वारा भ्रमण के दौरान गणेश उत्सव के लिए स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

जावरा में गणेश पंडालों का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सर्वप्रथम जावरा पहुंचे। यहां उन्होंने जावरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गणेश उत्सव के दौरान लगाए गए गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पंडालों में की गई व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें तथा संवेदनशील स्थानों एवं आयोजन स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा शहर सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

आलोट एवं ताल में भी लिया जायजा

जावरा के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आलोट अनुभाग के आलोट एवं ताल कस्बे का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आलोट क्षेत्र में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों से प्रत्यक्ष संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

आयोजकों को त्यौहार के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं व्यवस्थाओं का ध्यान रखने के लिए समझाइश दी गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट श्रीमती पल्लवी गौर, थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक योगेश पाटीदार सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिकारियों को विशेष सक्रियता एवं सतत निगरानी के निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।गणेश पंडालों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर जनसंवाद एवं समन्वय बनाए रखा जाए। किसी भी संभावित विवाद अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।त्यौहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में बेहतर समन्वय रखा जाए।

आयोजकों से संवाद, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

एसपी अमित कुमार ने गणेशोत्सव समितियों एवं आयोजकों से चर्चा करते हुए कहा कि त्यौहार आस्था, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी आयोजक पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय रखते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें।
उन्होंने आमजन एवं आयोजन समितियों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार
Editor

Related Posts

रतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार

September 13, 2026

रतलाम: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण…जांच के लिए बटर, दही एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

September 13, 2026

रतलाम: जमीन विवाद में हत्या करने वाले 68 वर्षीय आरोपी को उम्रकैद..लट्ठ से हमला कर की थी हत्या

September 13, 2026

रतलाम: गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश..अभ्यास से जुड़ी और एक साल की मेहनत में हासिल की सफलता

September 13, 2026

रतलाम: सकल हिन्दू समाज के अखाड़ों एवं स्वागत मंचों की सामूहिक बैठक संपन्न…सभी अखाड़ों एवं झांकियों के लिए सामूहिक रूप से मार्ग तय किया गया

September 12, 2026

रतलाम: सकल हिन्दू समाज के अखाड़ों एवं स्वागत मंचों की सामूहिक बैठक संपन्न…सभी अखाड़ों एवं झांकियों के लिए सामूहिक रूप से मार्ग तय किया गया

September 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद

By EditorSeptember 13, 2026

रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा जिले…

रतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार

September 13, 2026

रतलाम: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण…जांच के लिए बटर, दही एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

September 13, 2026
Top Trending

रतलाम: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस की जमीनी तैयारी-एसपी अमित कुमार ने जावरा, ताल एवं आलोट का किया दौरा…गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आयोजकों से किया सीधा संवाद

By EditorSeptember 13, 2026

रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत रतलाम…

रतलाम के जंगल में मिला गंभीर रूप से घायल तेंदुआ! इलाज के दौरान मौत..मानपुरा के जंगल में अचेत हालत में मिला था तेंदुआ, पोस्टमार्टम के बाद आज शाम होगा अंतिम संस्कार

By EditorSeptember 13, 2026

रतलाम, 13 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। बाजना थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव के जंगल…

रतलाम: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रतलाम एवं जावरा के होटल एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण…जांच के लिए बटर, दही एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

By EditorSeptember 13, 2026

रतलाम 13 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार जिले में बड़े…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.