Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

September 11, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र में हरियाणा के युवक का शव फांसी पर‌‌ लटका मिला,जेब से मिला आधार कार्ड और बांद्रा से कोटा का ट्रेन टिकट, जीआरपी जांच में जुटी…

September 11, 2026

रतलाम: फाइव डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल, एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर किया प्रदर्शन

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान
रतलाम

रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

EditorBy EditorSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 11 सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 36 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव उसके ही घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला। महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान देवीबाई पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर निवासी नयाखेड़ा के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह गांव का अन्नुसिंह रोज की तरह खेत पर काम करने जा रहा था। रास्ते में देवीबाई के घर के सामने से गुजरते समय उसकी नजर बरामदे में पड़ी।
देवीबाई आमतौर पर बरामदे में खाट पर सोती थी, लेकिन शुक्रवार सुबह वह जमीन पर पड़ी दिखाई दी। अन्नुसिंह ने पास जाकर देखा तो देवीबाई खून से लथपथ थी और उसके सीधे कान के पास सिर पर गहरी चोट के निशान थे। इसके बाद उसने तुरंत देवीबाई के देवर भूरालाल डामोर को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना प्रभारी आरके मकवाना और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

एएसपी और एफएसएल टीम ने की मौके पर जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम से एएसपी राकेश पंद्रों, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल सहित रावटी और सरवन थाना प्रभारी भी नयाखेड़ा पहुंचे। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
शिवगढ़ पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

दोनों बच्चे पढ़ाई के लिए गांव से बाहर

देवीबाई का बेटा गोलू रतलाम में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी काजल सैलाना के हॉस्टल में रहकर सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। देवीबाई का मायका सरवन थाना क्षेत्र के सेमलखेड़ा में है।
जानकारी के अनुसार देवीबाई के पति रायसिंह डामोर की वर्ष 2012-13 में मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह गांव में ही रहकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। पुलिस अब महिला की मौत के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र में हरियाणा के युवक का शव फांसी पर‌‌ लटका मिला,जेब से मिला आधार कार्ड और बांद्रा से कोटा का ट्रेन टिकट, जीआरपी जांच में जुटी…
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र में हरियाणा के युवक का शव फांसी पर‌‌ लटका मिला,जेब से मिला आधार कार्ड और बांद्रा से कोटा का ट्रेन टिकट, जीआरपी जांच में जुटी…

September 11, 2026

रतलाम: फाइव डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल, एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर किया प्रदर्शन

September 11, 2026

रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली

September 10, 2026

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

September 10, 2026

रतलाम में पीछा करने, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, मुख्य बाजार से ले गई घटनास्थल

September 10, 2026

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

September 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

By EditorSeptember 11, 2026

रतलाम, 11 सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में शुक्रवार…

रतलाम: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र में हरियाणा के युवक का शव फांसी पर‌‌ लटका मिला,जेब से मिला आधार कार्ड और बांद्रा से कोटा का ट्रेन टिकट, जीआरपी जांच में जुटी…

September 11, 2026

रतलाम: फाइव डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल, एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर किया प्रदर्शन

September 11, 2026
Top Trending

रतलाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

By EditorSeptember 11, 2026

रतलाम, 11 सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा…

रतलाम: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र में हरियाणा के युवक का शव फांसी पर‌‌ लटका मिला,जेब से मिला आधार कार्ड और बांद्रा से कोटा का ट्रेन टिकट, जीआरपी जांच में जुटी…

By EditorSeptember 11, 2026

रतलाम, 11 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-7 के पास…

रतलाम: फाइव डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल, एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर किया प्रदर्शन

By EditorSeptember 11, 2026

रतलाम, 11 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। फाइव डे बैंकिंग सहित विभिन्न मांगों को लेकर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.