Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन
रतलाम

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

EditorBy EditorSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. सहित साध्वी मंडल ठाणा-7 वर्षावास के लिए सैलाना के रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन में विराजित हैं। साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक आराधनाएं संपन्न हो रही हैं।

इसी क्रम में श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के कोषाध्यक्ष श्रीपाल मांडोत की धर्मसहायिका तपस्वी श्रीमती मधुबाला मांडोत ने 44 दिवसीय सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण करने पर सैलाना में बहुमान किया गया। तपस्वी मधुबाला मांडोत पूर्व में भी अनेक कठिन तपस्याएं कर चुकी हैं।

तप की अनुमोदना कर दिया साधुवाद

तपस्या पूर्ण होने पर शुक्रवार को सैलाना अणु आराधना भवन में बहुमान समारोह आयोजित किया गया। साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. एवं साध्वी मंडल ने तप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए तपस्वी मधुबाला बहन मांडोत की कठोर तपस्या की अनुमोदना की तथा उन्हें खूब-खूब धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। साध्वी मंडल ने इस तपस्या में सहयोग देने वाले परिवारजनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
धर्मसभा में श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के महामंत्री राजीव चौरड़िया एवं तपस्वी के पुत्र तथा जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम के सचिव सचिन मांडोत ने अपने विचार व्यक्त किए। तपस्वी की पुत्री श्रीमती दीप्ति मेहता ने स्तवन प्रस्तुत किया। प्रभावना का लाभ श्रीपाल मांडोत परिवार ने लिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन रोहित चंडालिया ने किया। आतिथ्य सत्कार का लाभ सरदारमल संघवी ने लिया।
तपस्वी के अणु आराधना भवन पहुंचते ही श्रावक-श्राविकाओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। जयकारों से पूरा भवन गुंजायमान हो उठा।

तप की बोली लगाकर किया तपस्वी का बहुमान

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सैलाना की ओर से सिद्धि तपस्वी मधुबाला मांडोत का विशेष बहुमान किया गया। इस दौरान तप की बोली लगाई गई और उसी के माध्यम से तपस्वी का अभिनंदन किया गया।
सैलाना श्री संघ के अध्यक्ष राजेश सियार, कांतिलाल संघवी, सचिव पीयूष ओरा सालेचा, धनसुख सुराणा, धर्मेंद्र संघवी, अरविंद संघवी, झमकलाल सियार सहित अन्य पदाधिकारियों ने तपस्वी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। धर्मसभा में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वी के जयकारे लगाकर तप की अनुमोदना की।

वर्षावास में धर्म और तप आराधना का उत्साह

वर्षावास के दौरान अणु आराधना भवन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक धर्म, तप एवं आराधना में सहभागी बन रहे हैं। इस अवसर पर धर्मदास गण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल भंडारी, श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत झामर, श्री संघ अध्यक्ष अजित मेहता, उपाध्यक्ष हस्तीमल चौपड़ा, माणकलाल कटकानी, संतोष गांधी, महामंत्री राजीव चौरड़िया, सचिव राजेंद्र चौपड़ा, सह सचिव पुष्पेंद्र छजलानी, श्री धर्मदास जैन श्री संघ कस्तूरबानगर मिल क्षेत्र स्थानक के अध्यक्ष राजेश गादिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं तपस्वी के परिवारजन उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां
Editor

Related Posts

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.