Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

September 8, 2026

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क
रतलाम

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

EditorBy EditorSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में इन दिनों फर्जी E-Challan के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल फोन में सेंध लगाने एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा सकता है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एएसपी विवेक कुमार लाल एवं राकेश पन्द्रो के मार्गदर्शन में साइबर सेल रतलाम द्वारा आमजन के लिए यह साइबर एडवाइजरी जारी की गई है।

कैसे होती है ठगी?

साइबर ठग मोबाइल पर SMS, WhatsApp या अन्य माध्यमों से संदेश भेजकर दावा कर सकते हैं कि आपके वाहन का E-Challan लंबित है और जुर्माना जमा करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें अथवा APK फाइल डाउनलोड करें।संदेश में Traffic Challan, E-Challan, Pending Fine, RTO Challan आदि का उल्लेख कर लोगों में जल्दबाजी एवं भय पैदा किया जा सकता है।
ठगों द्वारा भेजी गई APK फाइल फर्जी अथवा हानिकारक मोबाइल एप्लीकेशन हो सकती है। इसे इंस्टॉल करने के बाद साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी, OTP, SMS अथवा अन्य डेटा तक अनधिकृत पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं और इसका उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी में किया जा सकता है।

फर्जी E-Challan से बचने के लिए क्या करें?–

1.अनजान नंबर से प्राप्त E-Challan लिंक पर क्लिक न करें।
2. WhatsApp/SMS के माध्यम से प्राप्त किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
3. किसी व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में “Install Unknown Apps” अथवा इसी प्रकार की सुरक्षा सेटिंग को बंद/सक्रिय न करें।
4.किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
5.मोबाइल में प्राप्त संदिग्ध लिंक या फाइल को खोलने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।
6. वाहन चालान की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल/विश्वसनीय माध्यम का उपयोग करें।
7. किसी अनजान व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग, रिमोट एक्सेस या अन्य संदिग्ध एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा जाए तो ऐसा बिल्कुल न करें।

APK फाइल क्यों हो सकती है खतरनाक?

APK Android मोबाइल एप्लीकेशन की इंस्टॉलेशन फाइल होती है। साइबर अपराधी इसी का दुरुपयोग कर फर्जी एप्लीकेशन तैयार कर सकते हैं।ऐसी संदिग्ध एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने पर वह मोबाइल में अनावश्यक परमिशन मांग सकती है और प्राप्त अधिकारों का दुरुपयोग कर सकती है। इसलिए किसी अनजान स्रोत से प्राप्त APK फाइल को इंस्टॉल करना गंभीर साइबर जोखिम हो सकता है।

यदि गलती से APK डाउनलोड/इंस्टॉल हो गई है तो तुरंत ये कदम उठाएं

यदि आपने गलती से किसी संदिग्ध E-Challan APK को डाउनलोड या इंस्टॉल कर लिया है, तो0तुरंत मोबाइल को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करें।संदिग्ध एप्लीकेशन को आगे इस्तेमाल न करें तथा उसे तुरंत अनइंस्टॉल करे बैंक में जाकर खाते को सुरक्षित करवाए। यदि आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।
यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी सूचना दी जाएगी, ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना उतनी ही अधिक हो सकती है।

रतलाम पुलिस की अपील

रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि E-Challan अथवा किसी भी सरकारी सेवा के नाम पर प्राप्त अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें। किसी भी फाइल को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था
Editor

Related Posts

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

September 7, 2026

रतलाम में राजस्व शिकायतों पर कलेक्टर की बड़ी सख्ती: अब सिर्फ पटवारी-आरआई की रिपोर्ट पर बंद नहीं होगी शिकायत, दोनों पक्षों को सुनकर होगा फैसला…नामांतरण, सीमांकन, कब्जा और रास्ता विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई पर रोक…

September 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम,8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार…

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम,8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने…

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम, 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी ने तहसील जावरा क्षेत्र के…

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.