रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत समता महिला मंडल, रतलाम द्वारा घास बाजार स्थित समता अतिथि भवन में आरोग्य वृद्धि – निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार टंच, महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा ललवानी, राष्ट्रीय मंत्री एवं स्थानीय संघ अध्यक्ष विनोद मेहता तथा शिविर के विशेष सहयोगी एवं दानदाता कांतिलाल मूणत, मंगल मूणत एवं अभय मूणत मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी मूणत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। मंडल मंत्री श्रीमती सरिता पटवा ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर इसी सेवा भावना का हिस्सा है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री पंकज मूणत, युवा संघ अध्यक्ष आशीष छाजेड़, प्रितेश गादिया, सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, अनिल जी बाफना, सुनील पटवा, धर्मेंद्र ललवानी, पारस मूणत एवं रॉयल मूणत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वहीं मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा संघवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा जी संघवी, सहमंत्री श्रीमती निशी कोठारी, श्रीमती पुष्पा सेठिया, श्रीमती चंपाबाई मांडोत, श्रीमती शारदा घोटा, श्रीमती मधु घोटा, श्रीमती मधु मूणत, श्रीमती सुधा बोहरा एवं श्रीमती गौरी मूणत सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन समता बहुमंडल मंत्री श्रीमती महक मांडोत ने किया तथा आभार प्रदर्शन समता बहुमंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मूणत ने किया।