Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

October 3, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे.. श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
रतलाम

रतलाम: शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे.. श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

EditorBy EditorSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे.. श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 27सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है। उसे विद्यार्थियों को पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ समाज निर्माण, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी दिखानी चाहिए। शिक्षक समाज को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

यह विचार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की प्रमुख डॉ. सोनाली नरगुंदे ने अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
डॉ. नरगुंदे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारे संस्कारों से अलग कोई विषय नहीं है, क्योंकि भारत की महिलाएं अपनी क्षमता, साहस और सामर्थ्य के कारण स्वयं सशक्त हैं। उन्होंने सिख पंथ के गुरुओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, जो समाज के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में विभिन्न प्रकार के नरेटिव और आडंबरपूर्ण विचारों का प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमें समाज में फैली भ्रांतियों से बचते हुए नई पीढ़ी को सत्य, संस्कार और विवेक का मार्ग दिखाना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शबद कीर्तन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सोनाली नरगुंदे, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, कविता कुंवर एवं इंचार्ज मनीषा ठक्कर ने मां सरस्वती एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
अतिथियों का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा, स्पोर्ट्स कन्वीनर एवं प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्यों सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा एवं सदस्य कुलवंत सिंह सग्गु,अमरपाल वाधवा,सरबजीत सिंह, गुरमीत गुरदत्ता,जगमीत अजमानी, गुरमीत गांधी ने किया।
कार्यक्रम को हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा एवं डॉ. रेखा शास्त्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह डंग को शिक्षकों ने प्रस्तुति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की एवं श्रीमती किरण छाबड़ा द्वारा सस्वर श्रद्धांजलि दी गई |
समारोह में प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, कविता कुंवर, इंचार्ज मनीषा ठक्कर, सुनंदा पंडित, नीता वच्छानी, गायत्री वोरा, सुरेश जाजोरिया, शुभम गेलड़ा, राहुल विजय,धीरज व्यास, राकेश पोरवाल, महेन्द्र लोट सहित स्कूल परिवार के शिक्षकों, दीदियों एवं बस स्टाफ का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा ने माना।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी रोकने रतलाम पुलिस की विशेष पहल.. जनसंवाद कर पत्थरबाजी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों की सूचना देने की अपील
Next Article रतलाम: मूक पशु-पक्षियों की सेवा को मिला स्थायी ठिकाना, जीव मैत्री परिवार के चिकित्सालय का शुभारंभ हुआ
Editor

Related Posts

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

October 3, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम, 2 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित…

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026
Top Trending

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम, 2 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों पर…

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

By EditorOctober 2, 2026

रतलाम,2अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य में पटवारियों को…

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

By EditorOctober 2, 2026

रतलाम, 02 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पितृ पक्ष में जब लोग अपने पूर्वजों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.