Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

October 7, 2026

रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त

October 7, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त
रतलाम

रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त

EditorBy EditorOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 7 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। स्वामित्व योजना के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और परिवीक्षा अवधि के दौरान निर्धारित दायित्वों के संतोषजनक निर्वहन नहीं करने पर रतलाम ग्रामीण तहसील के चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
कलेक्टर एवं नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी अजय कटेसरिया ने अंकित गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप राठौड़, सौरभ पुरोहित और यशवर्धन शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं। खास बात यह है कि स्वामित्व योजना को लेकर मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सख्ती के बीच यह कार्रवाई सामने आई है।

स्वामित्व योजना के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं

मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन के लिए समयबद्ध अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत पटवारियों को हितग्राहियों और आवेदकों के सत्यापन, आवेदन संबंधी कार्रवाई, अधिकार अभिलेख एवं विलेखों को अद्यतन रखने तथा निर्धारित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
रतलाम ग्रामीण तहसील में पदस्थ चारों पटवारियों के काम की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इसके साथ ही परिवीक्षा अवधि में उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन का भी समग्र मूल्यांकन किया गया। उपलब्ध अभिलेखों और कार्य निष्पादन के आधार पर नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी ने उन्हें सेवा में बनाए रखना उपयुक्त नहीं पाया।

परिवीक्षा अवधि में ही सेवा समाप्त

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों में सेवा समाप्ति का निर्णय परिवीक्षा संबंधी प्रावधानों और नियुक्ति की शर्तों के तहत लिया गया है। 
तहसीलदार, रतलाम ग्रामीण को संबंधित पटवारियों से तत्काल प्रभार और समस्त शासकीय अभिलेख प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतियां जिला कोषालय अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा और संबंधित पटवारियों को भी भेजी गई हैं।

स्वामित्व योजना पर सरकार का भी सख्त रुख

स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री और अभिलेख संबंधी काम को लेकर सितंबर से ही प्रदेश में पटवारियों की भूमिका और जवाबदेही का मुद्दा चर्चा में है। सरकार ने कलेक्टरों को योजना का काम आगे बढ़ाने और निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर, पटवारी संगठनों ने योजना में पटवारियों को दस्तावेज निष्पादन की जिम्मेदारी दिए जाने और उससे जुड़ी व्यक्तिगत जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। कई जिलों में पटवारी संघ इस भूमिका से उन्हें अलग रखने की मांग भी कर चुका है।ऐसे में रतलाम में एक साथ चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति को प्रशासन की ओर से कार्य निष्पादन और सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को लेकर अपनाए जा रहे सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…
Next Article रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Editor

Related Posts

रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

October 7, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…

October 7, 2026

रतलाम: दो साल पुरानी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,अजमेर के 22 वर्षीय आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में साथियों के साथ चोरी की वारदातें करना कबूला, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

October 7, 2026

रतलाम: विकसित भारत का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से संभव : मंत्री श्री काश्यप…मशाल जलाकर जिले में सेवा ज्योति यात्राओं का विधायक सभागार से हुआ प्रस्थान

October 7, 2026

रतलाम: रिवर्स लेते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार, 21 वर्षीय युवक की मौत,नानी को बाइक पर बैठाकर परिचित के घर जा रहा था युवक, सीने में घुसा ट्रॉली का हिस्सा, नानी गंभीर घायल

October 7, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 के पास अनुबंधित कार में मिला शव, तीन दिन से लापता था युवक, जीआरपी जांच में जुटी

October 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम, 7 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। स्वामित्व योजना में पटवारियों की भूमिका को लेकर शासन और पटवारियों…

रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त

October 7, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…

October 7, 2026
Top Trending

रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम, 7 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। स्वामित्व योजना में पटवारियों की भूमिका को लेकर…

रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम, 7 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। स्वामित्व योजना के काम में अपेक्षित प्रगति…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम, 7 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.