Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन

October 8, 2026

रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

October 8, 2026

रतलाम में पहली बार गिरनार महातीर्थ की भव्य रचना साकार , मुंबई और इंदौर के कारीगरों ने 10 दिनों में तैयार की गिरनार महातीर्थ की आकर्षक एवं भव्य प्रतिकृति….सूर्योदय से सूर्यास्त तक नव्वाणु यात्रा का आयोजन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रतलाम

रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

EditorBy EditorOctober 8, 2026Updated:October 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 8 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। बाजना जनपद के ग्राम कुंदनपुर के समीप नवागांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में अपने सात वर्षीय बेटे के साथ सो रही महिला की आंख खुली तो सामने एक विशाल मगरमच्छ मुंह खोले उसकी ओर बढ़ता दिखाई दिया। अचानक सामने आए करीब 5 फीट 7 इंच लंबे मगरमच्छ को देखकर महिला घबरा गई। उसने हिम्मत दिखाते हुए सात वर्षीय बेटे को साथ लिया और घर की खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मजदूरी करने वाली सीताबाई पत्नी स्व. केसु डोडियार अपने छोटे बेटे के साथ घर में सो रही थीं। उनका बड़ा 12 वर्षीय बेटा दोस्तों के साथ नदी की ओर गया हुआ था। इसी दौरान सीताबाई की आंख खुली तो घर के अंदर मगरमच्छ नजर आया। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खुला था और इसी रास्ते से मगरमच्छ के अंदर आने की आशंका है। मगरमच्छ दरवाजे से करीब तीन फीट दूर था और मुंह खोलते हुए महिला की ओर बढ़ रहा था।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, रस्सियों से पकड़ा

मगरमच्छ को घर में देखकर सीताबाई ने घबराकर पड़ोसियों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया और उसे पिकअप वाहन में रखा।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 10 बजे पुलिस को थाने के नंबर पर दी गई। वन विभाग को भी सूचना देने के बावजूद रात में कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण स्वयं मगरमच्छ को लेकर बाजना पहुंचे।

रातभर युवाओं ने की मगरमच्छ की निगरानी

जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीण मगरमच्छ को वापस ले आए। पहले उसे नदी में छोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी के पास पहुंचने पर मगरमच्छ और अधिक ताकतवर नजर आया। इसके बाद ग्रामीण उसे वापस लाकर निर्माणाधीन महादेव मंदिर के पास बांधकर रखने लगे।
दो से तीन युवाओं ने पूरी रात जागकर मगरमच्छ की निगरानी की। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय बाजना पहुंचाया।

माही नदी तंत्र से जुड़ा है क्षेत्र, सूखे के कारण बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही

नवागांव से माही डेम की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। माही डेम में मीठे पानी के मगरमच्छ पाए जाते हैं। नवागांव क्षेत्र की तेलनी नदी भी माही नदी तंत्र से जुड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सूखे के कारण क्षेत्र के जलस्रोतों में पानी लगातार कम हो रहा है। ऐसे में पानी और भोजन की तलाश में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने लगे हैं।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ने का भी दावा किया है। कुछ समय पहले बाजना क्षेत्र में जंगली सूअर के गांव की ओर आने की घटना भी सामने आई थी। उस समय वन विभाग ने क्षेत्र में सर्चिंग की थी, हालांकि कोई जंगली जानवर नहीं मिला था।

दो साल उम्र, 170 सेंटीमीटर लंबाई

सुबह वन विभाग के रेंजर अमित सोनी मगरमच्छ को वन परिक्षेत्र कार्यालय बाजना लेकर पहुंचे। वहां वेटरनरी डॉक्टर फिरोज खान ने उसका परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मगरमच्छ शांत रहा। उसकी उम्र करीब दो वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर यानी करीब 5 फीट 7 इंच बताई गई है। फिलहाल उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय बाजना में पिंजरे में रखा गया है।
वन विभाग की ओर से फिलहाल घटना और मगरमच्छ को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में पहली बार गिरनार महातीर्थ की भव्य रचना साकार , मुंबई और इंदौर के कारीगरों ने 10 दिनों में तैयार की गिरनार महातीर्थ की आकर्षक एवं भव्य प्रतिकृति….सूर्योदय से सूर्यास्त तक नव्वाणु यात्रा का आयोजन
Next Article रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन

October 8, 2026

रतलाम में पहली बार गिरनार महातीर्थ की भव्य रचना साकार , मुंबई और इंदौर के कारीगरों ने 10 दिनों में तैयार की गिरनार महातीर्थ की आकर्षक एवं भव्य प्रतिकृति….सूर्योदय से सूर्यास्त तक नव्वाणु यात्रा का आयोजन

October 8, 2026

रतलाम कलेक्टर का आदेश -जिले में 1,780 देवस्थानों की 4,622 हेक्टेयर जमीन का होगा सत्यापन…खसरा, बी-1, नक्शे और देवस्थान पंजी से होगा मिलान, पुजारी के नाम पर दर्ज जमीन की भी जांच,अनधिकृत विक्रय और नामांतरण मिलने पर तत्काल कार्रवाई

October 7, 2026

रतलाम में 4 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति से भड़का पटवारी संघ का आक्रोश, आज से ऑनलाइन राजस्व काम बंद….टकराव ने पकड़ा तूल, पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

October 7, 2026

रतलाम स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन सख्त -कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा चार परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त

October 7, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई – अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, युवक को एक साल के लिए किया जिला बदर किया…

October 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन

By EditorOctober 8, 2026

रतलाम, 8अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज, रतलाम में आज सहाया ग्रुप…

रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

October 8, 2026

रतलाम में पहली बार गिरनार महातीर्थ की भव्य रचना साकार , मुंबई और इंदौर के कारीगरों ने 10 दिनों में तैयार की गिरनार महातीर्थ की आकर्षक एवं भव्य प्रतिकृति….सूर्योदय से सूर्यास्त तक नव्वाणु यात्रा का आयोजन

October 8, 2026
Top Trending

रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन

By EditorOctober 8, 2026

रतलाम, 8अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज, रतलाम में…

रतलाम: घर में सो रही महिला के सामने आ गया 5 फीट 7 इंच का मगरमच्छ, बेटे को लेकर खिड़की से भागकर बचाई जान..ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर रातभर की निगरानी, सुबह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

By EditorOctober 8, 2026

रतलाम, 8 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। बाजना जनपद के ग्राम कुंदनपुर के समीप नवागांव…

रतलाम में पहली बार गिरनार महातीर्थ की भव्य रचना साकार , मुंबई और इंदौर के कारीगरों ने 10 दिनों में तैयार की गिरनार महातीर्थ की आकर्षक एवं भव्य प्रतिकृति….सूर्योदय से सूर्यास्त तक नव्वाणु यात्रा का आयोजन

By EditorOctober 8, 2026

रतलाम, 8 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम में पहली बार गिरनार तीर्थ की भव्य…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.