Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें
रतलाम

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

EditorBy EditorOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों को उनके कर्तव्यों और थाना संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई प्रक्रियाओं और प्राप्त ज्ञान को केवल कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने-अपने थानों की कार्यवाही में भी प्रभावी ढंग से लागू करें।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में थाना स्तर पर होने वाले प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के निराकरण, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन पुलिस सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। उद्देश्य पुलिसकर्मियों की तकनीकी और व्यवहारिक दक्षता बढ़ाने के साथ थाना संचालन में प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाना है।

यातायात से साइबर सुरक्षा तक, विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी ने यातायात संबंधी कार्यवाहियों तथा डीएआर, डीएआरएफ और एडी के बारे में जानकारी दी। डीसीआरबी शाखा के प्रधान आरक्षक सरजुदास बैरागी ने समंस-वारंट सहित संबंधित प्रक्रियाओं को समझाया। उपनिरीक्षक (रेडियो) मुकेश भाबर ने डायल-112 की कार्यप्रणाली की जानकारी दी, जबकि सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद वसीम ने शिकायत जांच और सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया।
इसी क्रम में कार्यवाहक उपनिरीक्षक पवन राणावत ने यात्रा भत्ता, IFMIS के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान और PHPS से संबंधित जानकारी दी। सहायक उपनिरीक्षक राहुल बोढाना ने रिकॉर्ड संधारण एवं स्टोर प्रबंधन, जबकि प्रधान आरक्षक मनीषा पाटीदार ने डीसीआरबी और जेईबी से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।
साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन बारिया ने साइबर संबंधी विभिन्न विषयों के साथ NATGRID और SMAC के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य, थानों में कामकाज को मिलेगी व्यवस्थित दिशा

प्रधान आरक्षक मोहर्रिर थानों में विभिन्न प्रशासनिक एवं अभिलेखीय कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों में दक्षता, प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ और तकनीकी प्रणालियों का सही उपयोग थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायक हो सकता है।
प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने, रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, शिकायतों के निराकरण और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल ने किया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य
Next Article रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026

रतलाम: स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में आयोजित रतलाम फुटबॉल चैंपियन लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ -पहला मैच बराबरी पर समाप्त हुआ

October 26, 2026

रतलाम: नामली में ट्राले की टक्कर से मां और एक माह के बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल…जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने निकला था परिवार, चार साल की बेटी को आई मामूली चोट,हादसे के बाद ट्राला चालक फरार

October 26, 2026

रतलाम: सैलाना से 20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र…शिक्षकों की कमी और शौचालय में गंदगी को लेकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

October 26, 2026

रतलाम: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस -राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सिंह षापरा बोले- विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रहा आयोग,1 नवंबर को दिल्ली में होगी रैली

October 25, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से 50 हजार रुपये की कथित अवैध…

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से 50 हजार रुपये…

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने…

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.